
एक सैनिक का काम दुनिया के कई मुश्किल कामो में से एक होता है और सैनिक की सेहत के लिए यह आवश्यक है कि उसे पौष्टिक खुराक मिले
कुछ महीने पहले एक बीएसऍफ़ जवान ने सोशल मिडिया पर एक वीडियो डाली थी जिसमे उसने सैनिको को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर बीएसएफ पर भ्रष्टचार के आरोप लगाए थे। उस सैनिक का नाम तेज बहादुर यादव था और उन्होंने कहा था :
" हमे नाश्ते के तौर पर केवल चाय और परांठा मिलता है। यह किसी सब्जी या अचार के बिना दिया जाता है। हम 11 घण्टे खड़े रहते है दोपहर में रोटी के साथ केवल दाल मिलती है जिसमे मात्र हल्दी और नमक होता है। जिस गुणवत्ता का खाना हम खाते है ऐसे में जवान नौकरी कैसे करेगा ?"
बीएसऍफ़ ने तेज बहादुर यादव को स्टाफ कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी की रिपोर्ट के बाद बर्खास्त कर दिया है। रिपोर्ट में पाया गया कि उन्होंने जो आरोप लगाए थे वह सब निराधार है।
***SPONSOR ADVERT ***
BUY "YEH BIK GAYI HAI GORMINT" Awesome T shirt Direct From Manufacturer
SIZES :- S M L XL XXL XXXL
Free Shipping
Click Here :- https://mydreamstore.in/bik-gayi-hai-gormint-1
एक उच्च अधिकारी ने कहा :
" इस जवान की बर्खास्तगी बॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स एक्ट के अनुसार की गयी है जो सभी पैरामिलिट्री फाॅर्स के जवानो पर लागू होती है। यादव को अनुशासनहीनता के तहत दोषी पाया गया है। उनके पास 3 महीने के भीतर इस निर्णय के खिलाफ अपील करने का अधिकार है "
अधिकारी ने आगे कहा :
" ऐसा पाया गया है कि उन्होंने सेना के औपचारिक तरीके को छोड़ सोशल मिडिया पर खाने की गुणवत्ता को लेकर झूठे आरोप लगा कर अच्छे व्यवस्था और अनुशासन को भंग किया है साथ ही यह भी आरोप उन पर सिद्ध हुआ कि उन्होंने अपने जनरल के आदेशों का पालन नहीं किया और नौकरी के समय अपने साथ 2 मोबाइल फोन रखे। "
यादव की वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होते ही पीएमओ ने बीएसऍफ़ और यूनियन होम मिनिस्ट्री से जवाब तलब किया था
दिल्ली उच्च न्यायलय में एक पी आई एल दायर की गयी थी जिसमे कहा गया था कि अदालत सरकार को निर्देश दे कि उच्च अधिकारियों की देख रेख में सरहद के जवानो के खाने की गुणवत्ता को देखे जिसके बाद अदालत ने बीएसएफ से खाने की गुणवत्ता को लेकर जवाब माँगा था
यादव की बर्खास्तगी के बाद उनकी पत्नी शर्मीला ने सोशल मिडिया पर अपनी आवाज़ वीडियो के रूप में रखी और सवाल पूछा कि अब कौन माँ अपने बेटे को सरहद पर भेजेगी ?
यादव की बर्खास्तगी पर आपका क्या कहना है ?Wife of BSF jawan Tej Bahadur Yadav, Sharmila release a video msg. @NBTDilli pic.twitter.com/0GJlCQhFdz— Ajay Deep Lather (@AjaylatherNBT) April 19, 2017
सोर्स
यह भी देखिये
तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे" योगी जी, नहीं है द्रौपदी के चीर हरण जैसा तीन तलाक " : मोहम्मद ज़ाहिद
3 घण्टे ही में मिली विजय माल्या को ज़मानत , ट्विटर वासियो ने ऐसे की मज़ेदार खिचाई
दुःखद : "2017 TIME 100 Reader Poll" : एक भी वोट नहीं मिला प्रधानमंत्री मोदी जी को
***SPONSOR ADVERT ***
BUY "AAO KABHI HAVELI PE" Awesome Tshirt Direct From Manufacturer
Only For : 399
Size : S M L XL XXL XXXL
Free Shipping
No comments:
Post a Comment