• Breaking News

    Wednesday, 12 April 2017

    अपने कर्मचारी को सीट देने के लिए यूनाइटेड एयरलाइन ने एक यात्री को बुरी तरह घसीट कर उतारा



    अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों का एक वीडियो जिसमे सोमवार के दिन वह एक यात्री को जहाज़ के ओवरबुकिंग के कारण घसीट रहे है , इंटरनेट पर वायरल हो गया है। सभी ने इसकी निंदा की।

    मामला ओ'हरे एयरपोर्ट , शिकागो का है।  वीडियो में सुरक्षा कर्मी एक यात्री से उसकी जहाज़ की सीट छोड़ देने को कह रहे है ;लेकिन जब वह मना करता है तब घसीट कर बाहर लेजाया जाता है।  बता दे कि सीटों से ज़्यादा टिकट इशू किये जाने से यह असुविधा हुई।

    इस विवाद के कारण यूनाइटेड एयरलाइन की फ्लाइट 2 घंटे देरी से उडी और वह यात्री जिसे निकाला गया था उसने यात्रा की या नहीं, यह भी साफ़ नहीं हो पाया है। सोशल मिडिया पर लोगो ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई कि क्या एयरलाइन या पुलिस को किसी भी यात्री को इस प्रकार चोटिल करने तथा घसीटने का अधिकार है?

    लुइसविल्ले जा रहे इस विमान में एयरलाइन ने सीटों से ज़्यादा टिकट बुक कर दी थी जिसके कारण यूनाइटेड एयरलाइन ही के 4 कर्मियों को जगह नहीं मिली।  यूनाइटेड एयरलाइन ने पहले लोगो से सीट छोड़ने की गुहार की लेकिन जब बात नहीं बनी तब जबरदस्ती करने लगे।

    वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे अधिकारी एक एशियाई मूल के व्यक्ति को घसीट रहे है।  इस घटना को एक अन्य यात्री ने अपने कैमरा में रिकॉर्ड किया और फेसबुक पर डाल दिया। यूनाइटेड एयरलाइन ने सीट छोड़ने के एवज में 400 और 800 डॉलर के वाउचर देने की घोषणा की थी लेकिन यात्री सहमत नहीं हुआ। इसके बाद हिंसा की गयी






    एक अन्य यात्री टेलर ब्रिज ने कहा :
    " हमे यह महसूस हुआ जैसे हम उनके कोई बंदी है।  हम वहाँ फंसे हुए थे और कुछ नहीं कर सकते थे।  आप किसी यात्री के साथ इस प्रकार की हरकत नहीं कर सकते "


    यूनाइटेड एयरलाइन के वक्ता चार्ली होबार्ट ने कहा :

    " जब एयरलाइन ने 4 यात्रियों से सीट छोड़ने के लिए कहा तब 3 लोगो ने यह प्रस्ताव मंज़ूर कर लिए लेकिन एक अन्य चौथे व्यक्ति ने मना कर दिया जिसके बाद हमे पुलिस बुलानी पड़ी। हमने सही तरीको द्वारा ही कार्य किया हमे अपने अन्य यात्रियों को भी अति शीघ्र उनके गंतव्य स्थान तक पहुँचाना था "

    आपको बता दे जिस एशियाई मूल के व्यक्ति के साथ हिंसा हुई थी वह एक डॉक्टर था जो अपने एक मरीज़ को देखने जा रहा था।

    डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्रांसपोर्टेशन इस घटना की जांच कर रही है। इस घटना के दो हफ्ते पहले भी यूनाइटेड एयरलाइन ने एक लड़की को इसलिए जहाज़ में बैठने नहीं दिया था क्योकि उसने लेग्गिंग पहन रखी थी।



    यह भी देखिये
    कुछ पुरानी ऐतिहासिक तस्वीरे जिनको आपने पहले कभी नहीं देखा होगा 
    यह है एक भारतीय शहर जहाँ 50 देशो के लोग बिना धर्म, पैसे और राजनीती के आपस में शांति से रहते है
    इस आदमी ने अकेलेपन और बीवी की याद में बनाया कन्टेनर को सुन्दर घर
    यह है बेहरिक एरकिन जिन्होंने बचाया था हज़ारो यहूदियों को हिटलर के कहर से




    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *