• Breaking News

    Friday, 21 April 2017

    पाकिस्तान ने अब कुबूला हाफिज़ सईद आतंकी है- भारत को बड़ी कामयाबी

    Image result for हाफिज सईद
    नई दिल्ली (21 अप्रैल): पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने लाहौर हाई कोर्ट में हलफनामा दायर कर, यह माना कि हाफिज सईद आतंकवादी है। इससे भारत में आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तानी हाथ का दावा खुद ब खुद साबित हो गया है।


    पाकिस्तान के इस कुबूल नामे से भारत अब अज़हर मसूद के मामले को भी दुनिया के सभी देशों के सामने जोरदार ढंग से उठाएगा।  दरअसल आतंकी जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद ने कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उसे कई महीनों से गैर कानूनी ढंग से हिरासत में रखा जा रहा है। इस याचिका पर जवाब में पाक गृहमंत्रालय ने माना कि हाफिज के आतंकी गतिविधियों में संलिप्त है। पाकिस्तानी सरकार ने कहा कि सईद को को एंटी टेररिज़म एक्ट के तहत हिरासत में रखा गया है। हाफिज पर पाकिस्तान में भी शांति को अस्थिर करने का आरोप है। अपने पत्र में मंत्रालय ने माना कि उनके पास इस पर भरोसा करने के कारण हैं कि जेयूडी आतंकी गतिविधियों में शामिल रही है।

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *