गाय बचाने की सलाह देने पर ट्रोल हुऐ अभिनेता एजाज़ खान के समर्थन में शादाब सिद्दीकी उतर आये हैं। शादाब ने कहा है की वे एजाज़ खान का समर्थन करते हैं और उस कथन का भी समर्थन करते हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर गाय बचानी है तो हार्ले डेविडसन पर प्रतिबंध लगाया जाये।
गौरतलब है कि टीवी एक्टर एजाज खान ने एक वीडियो द्वारा कहा था कि गाय के नाम पर इंसानों की जान लेना निंदनीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुऐ कहा था कि अगर वे सचमुच गाय बचाना चाहते हैं तो उन्हें गाय की खाल से बने उत्पादों पर भी प्रतिबंध लगाना पड़ेगा।
एजाज के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया दो खेमों में बंट गया था एक वह था जो एजाज को ट्रोल कर रहा था और दूसरा वह जो एजाज के पक्ष में था और कह रहा था कि एजाज ने कुछ भी गलत नहीं कहा। एजाज ने यह बयान दो दिन पहले दिया था, लेकिन कल सोनू निगम द्वारा अज़ान पर की गई टिप्पणी पर भी एजाज़ ने तीखा वार किया था। उन्होंने कहा था कि चालीस साल से सोनू को अजान से दिक्कत नहीं हुई लेकिन अचानक यह दिक्कत कैसे हो गई।
कौन हैं शादाब
शादाब सिद्दीकी शार्ट फिल्म मेकर हैं, वे समाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाते हैं। हाल ही में उनके द्वारा बनाई गई फिल्ल Where Is Najeeb काफी चर्चा में रही थी। व्हेयर इज नजीब जेऐनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की पृष्ठभूमी पर बनाई गई फिल्म है।
सोर्स : पड़ताल
******Partner Advertisment*******
Buy ISLAMIC TEES direct from manufacturer on discounted price
INR : 399 ( free shipping)
VARIOUS COLOUR OPTION
SIZE : S,M,L,XL,XXL
No comments:
Post a Comment