• Breaking News

    Saturday, 22 April 2017

    अफ़सोस : घांस, चूहे और सांप द्वारा प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु के किसानो ने अब पिया मूत्र

    Delhi news

    मोदी सरकार का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए तमिल नाडु से आये किसान हर शांतिपूर्वक प्रयास कर रहे है लेकिन अपने ऑफिस से चाँद किलोमीटर की दूरी पर आंदोलन कर रहे किसानो से मिलने का समय प्रधान सेवक जी नहीं दे पा रहे है।
    Image result for tamil nadu farmers at jantar mantar
    शनिवार को किसानो ने अपनी हालत और दयनीय स्थिति दिखाने तथा प्रधानसेवक का ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी भी सभ्य समाज को शर्मिंदा करने का कदम उठा लिया और मानव मूत्र पीकर सरकार की आत्मा को झकझोरने का असफल प्रयास किया
    Image result for tamil nadu farmers at jantar mantar
    बीते 39 दिनों में किसान आधा मुंडन , सांप और चूहे मुँह में लेना, नकली शोक सभा स्थापित करना , खुद को कौडे मारना , अपने मृत किसानो के नर मुंडो को साथ लेकर बैठना जैसे कृत्यों को आंदोलन बना चुके है
    Image result for tamil nadu farmers at jantar mantar
    अब किसान 40वे दिन में प्रवेश कर चुके है और अब उन्होंने मानव मल खाने की धमकी दी है। किसानो की मांग सिर्फ इतनी है कि उनके कर्ज़े माफ़ किये जाए, सूखा ग्रस्त इलाको में पैकेज दिए जाए और उनकी फसल का सही मूल्य दिलवाया जाए
    Image result for tamil nadu farmers at jantar mantar
    पी अय्याकंनु , जो इन किसानो का नेतृत्व कर रहे है ने कहा " सरकार हमे पानी नहीं दे रही इसलिए हम मूत्र पी रहे है "
    Image result for tamil nadu farmers at jantar mantar
    10 अप्रैल को यह किसान प्रधान मंत्री कार्यालय के बाहर निवस्त्र भी हो चुके है
    सोर्स 



    Sponsor Post 


    यह भी देखिये
     पानी बचाने के लिए तमिलनाडु के मंत्री ने नदी पर बिछवाई थर्मोकोल की चादर , चंद पलो में आईडिया असफल 
     भाजपाइयों ने मारा DSP को थप्पड़ , की पत्थरबाज़ी , पुलिस ने भांजी लाठियाँ, 5 के खिलाफ मामला दर्ज 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *