आगरा के आसपास का इलाका तब बुरी तरह दहल गया जब राज्य के नए डीजीपी सुलखन सिंह द्वारा गौ रक्षको के नाम पर कानून को अपने हाथ में लेने या कानून का सम्मान न करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी देने के कुछ घंटो बाद ही राइट विंग के सदस्य जिनमे विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल हिन्दू युवा वाहिनी और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे , ने फतेहपुर सीकरी में पुलिस पर पत्थर से हमला किया और कथित रूप से डी एस पी रविकांत पराशर को थप्पड़ जड़ दिया
यह घटना शनिवार दोपहर को हुई जब राइट विंग के इन सदस्यों ने फतेहपुर सीकरी पुलिस स्टेशन का घेराव करके मांग की कि उनके साथियो के खिलाफ अन्य समुदाय के सब्जी विक्रेता से लूट की जो एफ आई आर दर्ज की गयी है वह वापस लेली जाए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किरावली तहसील के भाजपा नेता हेमंत तिवारी , कार्यकर्ता उदयवीर , विश्व हिन्दू परिषद् के छात्र नेता जगमोहन चाहर , गौ रक्षा प्रमुख ओमी टिकरी, विश्व हिन्दू परिषद् आगरा से सागर चौधरी , संजू सरपंच और अन्य 50 लोग फतेहपुर सीकरी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस स्टेशन के अफसर विनोद कुमार यादव ने सागर चौधरी के रिश्तेदार और अन्य 9 लोगो के खिलाफ शुक्रवार रात को लूटपाट के तहत मामला दर्ज किया था। विरोध करने वालो की मांग थी कि एफ आई आर को खत्म किया जाए।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के सूत्र ने बताया कि
" यह सभी सदस्य थाने के एस ओ को हटाए जाने की मांग कर रहे थे साथ में यह भी कि मोबिन नामक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया जाये। इन सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस अल्पसंख्यक समुदाय का पक्ष ले रही है। "
सूत्र ने आगे बताया
" जब सर्कल अफसर और डी एस पी रविकांत पराशर ने मामले को ठंडा करने का प्रयास किया तो एक सदस्य ने उनको थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने लाठियाँ भांजनी शुरू कर दी। इसके बाद दूसरी तरफ से पत्थरबाज़ी शुरू हो गयी "
विश्व हिन्दू परिषद् आगरा इकाई के अध्यक्ष सुनील पराशर ने कहा :
" डीएसपी ने झगडे की शुरुआत की थी। हमारे लोग वहा शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे कि उन्होंने ही लाठियाँ भांजने का आदेश दे डाला। पुलिस ने गलत लोगो को गिरफ्तार किया है और डी एस पी को इस इलाके से हटाया जाना चाहिए"
सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, प्रोटोकॉल , विद्यासागर मिश्रा ने कहा :
" 5 लोगो के खिलाफ हिंसा और पुलिस पर आक्रमण के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली गयी है "
सोर्स
***SPONSOR ADVERT ***
BUY "YEH BIK GAYI HAI GORMINT" Awesome T shirt Direct From Manufacturer
SIZES :- S M L XL XXL XXXL
Free Shipping
Click Here :- https://mydreamstore.in/bik-gayi-hai-gormint-1
Nice police ke saath sahi ho raha hai police ek no ke choro hai maro police ko
ReplyDeletePolice garibo ko bhot sataya hai
ReplyDelete