कुछ दिनों पहले राजस्थान में गाय ले जा रहे कुछ लोगो पर खुद को गौ रक्षक कहने वाले आतंकियों ने हमला बोल दिया जिसमे एक बुज़र्ग की मृत्यु हो गयी। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक वह बुज़ुर्ग रमज़ान महीने में रोज़ा रखने में आसानी के लिए दुधारू गाय को ले जा था ताकि रमजान में पर्याप्त दूध मिलता रहे। लेकिन उसे आभास नहीं था कि गाय खरीदना उसके लिए काल बन जायेगा।
मेवात के गांवो में बुज़ुर्ग व्यक्ति पहलू खान कि मौत से रोष का माहौल है। पहलू खान रमज़ान में अपनी दूध की ज़रूरतों की पूर्ती हेतु गाय लेजा रहे थे। विदित हो कि इस बार भी रमज़ान गर्मी के महीने में पड़ रहा है जिसमे भैंस की दूध देने की क्षमता घाट जाती है। रमज़ान के महीने में दूध का इस्तेमाल ज़्यादा होता है और गाय का दूध सेहत के लिए अच्छा रहता है तथा गाय गर्मी में भी अच्छी खासी मात्रा में दूध दे देती है
जयसिंहपुर निवासी 55 वर्षीय पहलू खान, अपने बेटे इरशाद, आरिफ और गांव के अजमत, इरशाद व पांच लोग के साथ जयपुर में नगर निगम की ओर से लगने वाले मेले से तीन दिन पहले गाय खरीदने के लिए गए थे। यह गाये उन्होंने सरकार द्वारा स्थापित मेले से ही खरीदी थी। गायो को लेजाने की मंज़ूरी नगर निगम तथा पुलिस से ली जा चुकी थी। गाय और बछड़ो को जब मेवात ले जाया जा रहा था तब बहरोड़ के पास कथित गौ रक्षको ने गुंडागर्दी करते हुए उनपर हमला बोल दिया और पहलू खान मारा गया।#WATCH: 5 men beaten up & their vehicle vandalised by cow vigilantes in Rajasthan's Alwar; later 1 man succumbed to injuries (01.04.2017) pic.twitter.com/almfW9W954— ANI (@ANI_news) April 5, 2017
यदि आपने कभी राजीव दिक्षित जी को सुना होगा तो जाना होगा कि राजस्थान के लोग गाय से बहुत प्यार करते हैं। मेवात चार दर्जन से अधिक गांवो में हजारों किसान गाय पालन का काम करते हैं। अरावली पर्वत शृंखला के साथ-साथ बसे गांवों में 90 फीसदी लोग गाय पालकर और उसके दूध बेचकर अपना गुजारा चलाते हैं।
माना जाता है कि मेवात के अधिकतर लोग कृष्णवंशी हैं और पुन्हाना कस्बा बृज के 84 कोस की परिधि में आता है।श्री कृष्ण के जमाने से ही मेवात के लोग में गौ पालन का चलन हैं।
साफ़ है गौरक्षकों को गाय के प्रति कोई भावना या आस्था नहीं है क्योकि हम आपको पहले बता चुके है कि कैसे भाजपा ने स्पष्ट किया कि यदि वह उत्तरपूर्व के राज्यो में जीते तो गौ ह्त्या बंद नहीं की जाएगी और यह भी बता चुके है कि बहराइच में डॉ जे एन मिश्रा नामक व्यक्ति कैसे गायो को मारकर उनकी हड्डियों का पाउडर बना कर मरीज़ों को खिलाकर सबका धर्म भ्रष्ट कर देता था लेकिन इन दोनों हो वारदातो के बाद किसी गौ रक्षक ने आज तक न तो कोई प्रतिक्रिया दी और न ही कोई विरोध प्रदर्शन किया। यह भी हम जानते है कि भारत बीफ एक्सपोर्ट के मामले में अग्रणी है
यह भी देखिये
वाइब्रेंट गुजरात का LAW AND ORDER , बीच सड़क गुंडों ने युवक को बुरी तरह पीटा
क्या RBI 200 रुपए मूल्य के नए नोट जारी करने वाला है ?
25 फोटो में देखिये इस भारतीय फोटोग्राफर की अन्तराष्ट्रीय स्तर की फोटो कलाकारी
युवक फेसबुक पर लाइव आया, आत्महत्या के बारे में बताया और 19 मंज़िल से कूद गया

No comments:
Post a Comment