मुम्बई के बांद्रा में एक नामी होटल की 19वी मंज़िल से छलांग लगा कर एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम अर्जुन भारद्वाज था। वह बेंगलुरु से सम्बन्ध रखता था। अर्जुन विले पार्ले के एक कॉलेज में पढता था।
अर्जुन ने सोमवार को ताज लैंड्स एन्ड होटल में 19 वी मंज़िल में कमरा बुक किया था। उसने शाम 6:30 बजे खिड़की का शीशा तोड़ा और कूद गया। पुलिस ने कहा कूदने से पहले उसने खुद को फेसबुक पर लाइव भी किया जिसमे वह आत्महत्या करने के बारे में बता रहा था। मरने से पहले उसने होटल के कमरे से सूरज की फोटो ली और फेसबुक पर लगाईं।
डीएनए की रिपोर्ट अनुसार उसने 1:43 मिनट की विडियो में स्मोकिंग की , शराब पी , खाना खाया हालांकि कूदने की विडियो उसने नहीं बनाई। मौके से एक आत्महत्या नोट मिला है जिसमे उसने बताया कि वह परेशान और ज़िन्दगी से निराश था क्योकि वह लगातार इंजीनियरिंग में फेल हो रहा था।

पुलिस ने बताया उसके नोट में लिखा था :
" मैं नशे का आदि हूँ....मैं जीना नहीं चाहता और इसीलिए आत्महत्या कर रहा हूँ।"
होटल के कर्मियों ने बताया कि जब उन्होंने शोरगुल सुना तो मौके पर पहुँचे जहाँ अर्जुन मृत पड़ा था। अर्जुन को लीलावती हॉस्पिटल लेजाया गया जहाँ डॉ ने उसको मृत घोषित कर दिया।
मुम्बई पुलिस ने इस हादसे के बाद ट्वीट करके अपील की आत्महत्या न करे, हमसे मिले और मदद प्राप्त करे
Deeply bereaved with suicide of a young boy in the city. We urge the youngsters to reach out to us #WeAreListening— Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 3, 2017
मौजबॉक्स की टीम इस घटना से दुखी है और सन्देश देना चाहती है कि अपने बच्चो को उन विषयो पर अध्धयन करने के लिए दबाव न दें जो वह न करना चाहते हो साथ ही युवाओ को भी आत्महत्या का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए
यह भी देखिये
ऐसे होती है इवीएम से छेड़छाड़ पढ़िए ध्रुव गुप्त सर का पोल खोल पोस्ट शेयर करें
भयावह : भंसाली काण्ड के बाद अब फिल्म अदाकार जीतू वर्मा पर हमला , हमेशा के लिए हो सकती है आँख खराब
गंगा नदी व CM योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी के मामले में ज़ाकिर अली त्यागी गिरफ़्तार
कैसे भारत माता की जय के शोर में सरकार दबा रही है आपकी मूलभूत समस्याएं ? पढ़िए हिमांशु कुमार जी का लेख

No comments:
Post a Comment