• Breaking News

    Wednesday, 19 April 2017

    तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे


    चलो माना तुम्हे इस्लाम धर्म पसंद नहीं, तुम नास्तिक बनना चाहते हो या तुम बन चुके हो, माजाअल्लाह तुम्हे सुरह इखलास की आयत पर यकीन नहीं जिसमें साफ़ लिखा है की "अल्लाह वाहिद है" , तुम्हे कल्मा-ए-तौहीद के उन अल्फाजो पर यकीन नहीं जिसमें साफ लिखा है की वो "लाशरीक" है, तुम्हे रसुल अल्लाह सल्ललाहु अलैहि वसल्लम से और सहाबी ए रसुल से बुग़्ज है, तुम्हे इस्लाम और इस्लामी शरीयत से बैर है, तुम इस्लामी कवानीन को बदलना चाहते हो,
    जिसके लिए तुम किसी भी हद तक गिर सकते हो।
    तो सुनो ये इस्लाम और इसके निज़ाम दुनिया वालों ने नहीं बल्कि खुद रब्बे जुलजलाल ने तय किया है, जिसे कोई नहीं बदल सकता, हाँ तुम्हे ये पसंद नहीं बल्कि नास्तिकता पसंद है तो बेशक तुम जाओ और नास्तिक बन जाओ लेकिन उस्से पहले मेरे कुछ सवालों के जवाब दो, तुमने कुरआन की सुरह रहमान तो पढ़ा ही होगा, जिसमें तुमसे पुछा जा रहा है कि "तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे"। आज मैं भी कुछ पुछना चाहता हूँ उस परवरदिगार की नेमतों के बारे में जिसे तुम अंदेखा कर नास्तिकता को महत्व दे रहे हो।

    - तुम्हे किसने सिखाया की सबसे अच्छा आदमी वो है जो औरतों के साथ सबसे अच्छा सुलूक करता है, तुम्हे किसने सिखाया की विधवाएं मनहूस नहीं होती इन्हें भी एक बेहतर जीवन जीने का पूरा अधिकार है। इसलिए विधवाओ और उनके बच्चों को अपनाओ।
    बताओ की ये सीख तुम्हारे लिए नेमत नहीं तो और क्या है ? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया की जब नमाज पढ़ो तो एक दूसरे से कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहो क्योंकि तुम सब आपस मे बराबर हो तुम में से कोई छोटा या बड़ा नहीं हैं। समानता की शिक्षा देना नेमत है न नहीं? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया की अपने पड़ोसियों से अच्छा बर्ताव करो चाहे तुम उन्हें जानते हो या न जानते हो। और खुद खाने से पहले अपने पड़ोसी को खाना खिलाओ। पड़ोसी की मदद की सीख तुम्हारे लिए नेमत है या नहीं?  तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया कि शराब और जुआ सारी बुराइयों की जड़ है। इनसे अपने आप को दूर रखे। समाज में मौजूद बुराइयों को समाप्त करने की तालीम तुम्हारे लिए नेमत है या नहीं? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया कि मजदूर का पसीना सूखने से पहले पहले उसकी मजदूरी दे दी जाए। और कभी किसी गरीब और अनाथ की बद्दुआ न लेना नहीं तो बरबाद हो जाओगे। ऐसी सीख तुम्हारे लिए नेमत है या नहीं? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया कि अपने आप को जलन (ईर्ष्या) से दूर रखो क्योंकि ये तुम्हारे (नेकियों) अच्छे कामों को ऐसे बरबाद कर देती हैं जैसे दीमक लकड़ी को। ऐसी शिक्षा देना एक नेमत है की नहीं? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया कि तुम्हारी मेहनत की कमाई से 2.5% गरीबों को देना जरूरी है। तुम लोगों की मदद करोगे तो खुदा तुम्हारी मदद करेगा। और जो कुछ भी तुम अपने लिए चाहते हो वही सबके लिए भी चाहो तो ही एक सच्चे मुसलमान बन सकते हो। ऐसी शिक्षा देना एक नेमत है या नहीं? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया कि तुम एक महीने तक सुबह से शाम भूखे और प्यासे रहो ताकि तुम्हें एहसास हो सकें कि भूख और प्यास क्या होती हैं। और खुदा के द्वारा दी गई नेमतों का एहसास दिलाना तुम्हारे लिए नेमत है की नहीं? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया कि तुम्हारे घर बेटी पैदा हो तो दुखी मत होना क्योंकि बेटियाँ तो खुदा की रहमत (इनाम) हैं। और जो व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई से अपनी बेटी की परवरिश करें और उसकी अच्छे घर में शादी कराएँ तो वो जन्नत (स्वर्ग) में जायेगा। ऐसी शिक्षा देना तुम्हारे लिए नेमत है या नहीं? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया कि माँ बाप और बुजुर्गों का सम्मान करना मानों खुदा का सम्मान करने जैसा हैं। अगर तुम जन्नत (स्वर्ग) में जाना चाहते हो तो अपने मा बाप को हर हाल में खुश रखो उनका फरमाबरदार बनो। ऐसी शिक्षा देना तुम्हारे लिए नेमत है या नहीं? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया कि अगर खुश रहना चाहते हो तो किसी अमीर को मत देखो बल्कि गरीब को देखो तो खुश रहोगे। और लोगों से अच्छा बर्ताव करना सबसे बड़ा सवाब का काम हैं। ऐसी शिक्षा तुम्हारे लिए नेमत है या नहीं ? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया कि हमेशा नैतिकता और सच्चाई के रास्ते पर चलो। कुछ बोलो तो सच बोलो, वादा करो तो निभाओ और कभी किसी का दिल मत दुखाओ। ऐसी शिक्षा देना तुम्हारे लिए नेमत है या नहीं? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया कि सबसे बुरी दावत वह हैं जिसमें अमीरों को तो बुलाया जाता हैं परन्तु गरीबों को नहीं बुलाया जाए, अनाज को बरबाद न किया जाए और पानी को ज़रूरत तक ही इस्तेमाल(उपयोग) करना। और बिना वजह पानी का दुरूपयोग करना गुनाह (पाप)। ऐसी शिक्षा देना तुम्हारे लिए नेमत है या नहीं? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया की रास्ते में अगर कोई तक़लीफ़ देने वाली चीज (पत्थर,कील,) होतो उसे किनारे करना जिससे दुसरो को तकलीफ न हो। ऐसी शिक्षा देना तुम्हारे लिए नेमत है या नहीं? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    - तुम्हे किसने सिखाया कि नामहरम महिलाओ/मर्दों पर नज़र पड़े तो आँखें नीची कर लो क्योंकी गैर महिला/पुरुष को देखना गुनाह है। ऐसी शिक्षा देना तुम्हारे लिए नेमत है या नहीं? तो तुम अपने परवरदिगार की कौन कौन सी नेमत को झुटलाओगे ?

    दरअसल इस्लाम एक दरख्त है और तुम उसके शाख के एक सुखे हुए पत्ते हो, इस दुनिया में पेड़ पौधे भी खुदा की इबादत करते हैं और जो उसकी इबादत करना छोड़ देता है उसे जानवरों का खोराक बना दिया जाता है, मतलब तो आप समझ ही गए होंगे नास्तिक बाबु ? अगर नहीं समझे तो सुनो, विश्व स्वास्थ्य संगठन के दो विषेशज्ञ "डाक्टर जोस मैनुएल" और शोधकर्ता "अलइसंद्रा फिलिश्मान" के अध्ययन में यह बात आई सामने आई थी कि आत्महत्या और धर्म के बीच गहरा सम्बंध है, इस प्रकार कि (नास्तिकता) उसे केवल एक तत्व बना देती है जिस में सुख,चैन और खुशी नाम की कोई चीज़ नहीं रह जाती है, नास्तिक का ईमान रब के वजूद पर नहीं होता, इस लिये वह बिना रब और उस के अज़ाब से डरे जब जो चाहे जैसा चाहे करता रहता है, जो मानव की हलाकत और उस की बरबादी तक ले जाती है, जब कि ऐसा करना अल्लाह तआला का इन्कार और उस का हक़ दूसरों को देने जैसा है, यही कारण है कि नास्तिक विचारकों, ज्ञानियों और नास्कित कवियों ने अधिकतर आत्महत्यायें की हैं, इतिहास इस की गवाह है और तारीख में यह चीज़ें भरी पड़ी हैं अर्थात अध्ययनों से भी यह चीज़ साबित है, विश्व स्वास्थ्य संगठन के दोनों विशेषज्ञों के अध्ययन में यह बात आई है कि अधिक आत्महत्या करने वाले नास्तिक ही हैं। बाकी समझाना तो व्यर्थ ही है आपको।

    फिर भी पढ़ने के लिए शुक्रिया..........

    ***SPONSOR ADVERT***

    BUY  "AAO KABHI HAVELI PE"  Awesome Tshirt Direct From Manufacturer

    Only For : 399

    Size : S M L XL XXL XXXL

    Free Shipping

    Click Here : https://mydreamstore.in/aao-kabhi-haveli-pe

    यह भी देखिये
    "  योगी जी, नहीं है द्रौपदी के चीर हरण जैसा तीन तलाक " : मोहम्मद ज़ाहिद 
    3 घण्टे ही में मिली विजय माल्या को ज़मानत , ट्विटर वासियो ने ऐसे की मज़ेदार खिचाई 
    दुःखद : "2017 TIME 100 Reader Poll" : एक भी वोट नहीं मिला प्रधानमंत्री मोदी जी को 
    एक्टर एजाज़ खान के समर्थन में उतरे शार्ट फिल्म मेकर शादाब सिद्दीकी

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *