हर कम्पनी चाहती है कि वह एक ऐसा क्रांतिकारी उत्पाद बाजार में उतारे जिससे उसको बहुत मुनाफ़ा हो जैसे आई फोन। आई फोन एक क्रांतिकारी उत्पाद था जिसने फोन को लेकर दुनिया भर की सोच में परिवर्तन ला दिया। चेक गणराज्य की एक कंपनी, जिसका नाम योनि है , ने भी एक क्रांतिकारी उत्पाद लॉन्च करने का दावा किया लेकिन बहुत जल्द विश्वभर में अपनी खिल्ली उड़वा डाली। चेक गणराज्य की कंपनी योनि ने फेसबुक वीडियो द्वारा अपने उस कथित "क्रांतिकारी" उत्पाद की मार्केटिंग की है। जिस उत्पाद को कम्पनी क्रांतिकारी बता रही है उसे हम दातुन या मिस्वाक के नाम से जानते है
योनि के इस प्रचार वीडियो में इस उत्पाद को रॉ-टूथब्रश बताया जा रहा है जिसे 15 लाख से ज़्यादा लोगो ने देखा है और करीब 25000 से ज़्यादा बार शेयर किया गया है।
इस एड में लोगो को रॉ-टूथब्रश के फायदों के बारे में बताया जा रहा है और पूछा जा रहा है कि क्या आपने कभी टूथपेस्ट और टूथब्रश का कॉम्बो पैक देखा है ?
आपको बता दे कि भारत , चीन और अरब समेत दुनिया भर के मूलनिवासी इस उत्पाद को दातुन , सिवाक या मिस्वाक के नाम से हज़ारो वर्षो से जानते है। आयुर्वेद में जहाँ इसके लाभों के बारे में अवगत कराया गया है वही इस्लाम में इसे एक तरह से रीढ़ की हड्डी माना गया है। पैग़म्बर मोहम्मद (सल अल्लाह अलैहि वसल्लम ) साहब ने सैकड़ो जगह इसकी ताक़ीद की है।
यह नीम, बबूल, सलवाडोरा या अन्य गुणकारी पेड़ो की टहनियों और जड़ो द्वारा बनाया जाता है। इसे अफ्रीका और दक्षिण एशिया में भी इस्तेमाल किया जाता है
सोशल मीडिया पर लोगो ने इस कंपनी की " विफल खोज" पर बहुत खिल्ली उड़ाई। लेकिन एक कहावत है कि बदनाम हुए तो क्या नाम न होगा।
The West seems to have JUST discovered Miswak and it's just fascinating to watch them brand it! "Raw Toothbrush" for $4.99 I want to cry— Fettucine (@Fatmounh) April 14, 2017

How did they just gentrify the miswak pic.twitter.com/17or7uhNle— Jenna (@Chezmoihoney) April 12, 2017
So a group of white people saw and made production of the miswak!! So I had to personally DM'd them. pic.twitter.com/2wxFTPYstN— Mr 🌍Wide™ (@KeithLightbody) April 12, 2017

आप यहाँ इस कम्पनी का एडवर्ट देख सकते है
****SPONCER ******
* Buy "Think Out Of The Box" Tee Shirts In Three colours only for 399/- Each
* Buy "Think Out Of The Box" Tee Shirts In Three colours only for 399/- Each
*Size Available : S M L XL XXL XXXL
*Free Shipping (India Only)
*Click Here For Shopping : http://bit.ly/2op9iHC
*Few Left / Limited Edition
यह भी देखिये
कभी ना हार मानने वाले इन खिलाडियों की यह तस्वीरे हमे बहुत कुछ सिखाती है
No comments:
Post a Comment