• Breaking News

    Sunday, 2 April 2017

    गौशाला में दवाइयों के लिए काटी जा रही थी गाय, इलाके में हड़कंप, चिकित्सक गिरफ्तार



    गौ हत्या और गौ भक्षण मामले में बहराइच ज़िला प्रशासन को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रशासन ने एक फार्म हाउस पर छापा मारा है जहां गायों को काट कर दफ़न कर दिया जाता था। छापे में गायों की कब्रो कर अलावा दर्जनों ज़िंदा गाये और बछड़े मिले है।



    यह छापा पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी और एसडीएम कैसरगंज अमिताभ यादव के नेतृत्व में मारा गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाओं के पैकेट, कैप्सूल, टैबलेट वगैरह भी पाए गए हैं तथा पुलिस ने कई तरह की आयुर्वेदिक दवाएं भी बरामद की हैं



    पुलिस का अंदाज़ा है कि यहाँ इन्ही दवाइयों के लिए पशुओं का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने बताया कि अभी 5 कब्रे खोदी गयी है जिसमे सभी गाये थी। फार्महाउस में डॉ जे एन मिश्रा ने गौशाला बना रखी थी जहा लोग अपनी अपनी दूध देचुकी या बछड़ो को लाकर छोड़ देते थे।



    यही इन गायों को कुछ दिन चारा दिया जाता और समय आने पर उनको मार दिया जाता और उनकी हड्डियों से आयुर्वेदिक दवाइयां बनाई जाती थी।



    डॉक्टर जेएन मिश्र बहराइच के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी एसीएमओ हैं और फ़ख़रपुर थाना क्षेत्र के बुबकापुर गांव में उनका फ़ार्म हाउस है.स्थानीय लोगो को जब शक हुआ तो उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना दी जिसके बाद प्रशासन ने कार्यवाही की।



    फ़िलहाल प्रशासन ने 45 गायें और 11 बछडो को अपने कब्ज़े में लेकर फार्महाउस सील कर दिया है और डॉ जे एन मिश्रा पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
    सोर्स


    यह भी देखिये
    मोदी जी , आप हज सब्सिडी लेलीजिये और हमारे हिन्दू भाइयो के उत्थान पर व्यय कर दीजिये
    जानिये यूट्यूबर ध्रुव राठी से कि क्या थी पिछले महीने की टॉप 5 झूठी खबरे
    दंगा नहीं, यह था सुनियोजित आतंकी हमला , लड़ाई करने वाले दोनों छात्र नहीं थे वाडावाली गाँव के
    कोटा या कर्णाटक ? जानिये क्या है सच्चाई व्हाट्सएप्प पर फैलाई जा रही है हत्या की इस विडियो की
    यह गाड़ी मालिक आत्महत्या करने से पहले आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहता है

    1 comment:

    1. Very good....

      Ham muten jo khaty hai ya chicken ko to ho jaaty hai badnam wo bhi sirf 1 kg..

      Or wo kowintalo gay ko maar kar dafnakar haddiya nikaal lety hai dawayo ke liye or charcha nhee hota....

      Rtr..mohammad arif

      ReplyDelete

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *