• Breaking News

    Wednesday, 8 March 2017

    मालदा से 500 बम बरामद, भाजपा नेता फणी मंडल सहित 3 लोग गिरफ्तार


    पश्चिम बंगाल के मालदा के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के समीप हादीनगर से तकरीबन पांच सौ शक्तिशाली बम मिले है।
    इसके पश्चात इलाके में हड़कंप मच गया।फ़ौरन कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाकर बमों को  निष्क्रिय कराया।

    भाजपा नेता फणी मंडल का नाम इस मामले में आने के बाद उनके समेत 3 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    घटना सीमावर्ती इलाके की है और इसलिए   घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग गया है । जहाँ से यह बम मिले हैं वहां से कुछ ही दूरी पर है BSF का आउटपोस्ट है। बम बनाने के इस कारखाने के बारे में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं थी।

    पार्टी के नेताओं की गिरफ़्तारी पर भाजपा के महासचिव अमिताभ मैत्र ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसा रही है।

    जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक सरकार ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

    विदित हो इससे पहले भी इसी इलाके में ऐसे ही घातक बम बरामद हुए थे और तब बमों को निष्क्रिय करने के दौरान बम दस्ते के दो कर्मियों की मौत हो गई थी।

    Source


    यह भी देखिये
    post-feature-image

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *