शुक्रवार को मल्हारगंज , इन्दौर पुलिस ने कांदिलपुर इलाके से बम बनाने के काम आने वाले बारूद के ज़खीरे को ज़ब्त किया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 45 डेटोनेटर और 30 जेलाटिन की छड़े स्थानीय मंदिर के गोदाम से बरामद की गयी है। पुलिस ने कहा कि यह बारूद पत्थर के खनन के लिए जमा किया गया हो सकता है लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में बारूद रखना नाजायज़ है। पुलिस ने इसका इस्तेमाल कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए होने से इंकार किया है।
छापा जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच द्वारा मारा गया। स्थानीय गुप्तचर से पुलिस को पता लगा कि मंदिर में भारी मात्रा में बारूद जमा है। पुलिस ने स्टोर रूम का जायज़ा लिया जहां उनको बिना किसी कागज़ात के इलेक्ट्रिक डेटोनेटर्स मिले। मंदिर के मालिक देवकी नंदन को पूछताछ के लिए पुलिस ने उठा लिया है।
मंदिर के पुजारी देवकी नंदन ने पूछताछ में बताया कि इस ज़खीरे के बारे में वह पूरी तरह अनजान है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया को ASP रूपेश द्विवेदी ने बताया :
" जांच में पता चला है कि यह स्टोर रूम एक से अधिक लोगो द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था और सबके पास इसकी चाबी थी। कोई भी यहाँ यह ज़खीरा जमा कर सकता है हम स्थानीय लोगो से पूछताछ कर रहे है "
पुलिस ने बताया कि मंदिर की ज़मीन को लेकर विवाद भी चल रहा है तो हो सकता है किसी ने साजिश के तहत ऐसा किया हो।
सोर्स
यह भी पढ़िए
फेसबुक पर विदेशी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करनी पड़ी महँगी , लगा 11 लाख का चूना
अपने मृत परिजनों की खोपड़ी की माला पहन, निवस्त्र होकर प्रदर्शन क्यों कर रहे है किसान
No comments:
Post a Comment