मशहूर गाडी निर्माता स्कोडा के एक ग्राहक ने अपनी ओक्टविया गाडी से तंग आकर उसमे दो गधे लगा दिए है। गधे लगाते हुए उन्होंने कहा कि
" मैंने यह गाडी 25 लाख रुपए की ली है लेकिन मैंने एक गलती करदी कि गाडी के साथ मैंने गधे नहीं खरीदे थे"
लुधियाना के इस ग्राहक ने बताया कि उन्होंने 19 मार्च 2015 को 25 लाख देकर गाडी खरीदी थी तबसे प्रतिदिन इसमें कोई न कोई दिक्कत आरही है। उन्होंने कहा कि स्कोडा से उन्होंने कई बार बात की लेकिन उनकी परेशानी हल नहीं हुई इसलिए उन्होंने शांति विरोध हेतु दो गधे गाडी के आगे लगा दिए ताकि प्रबंधन तक इसकी खबर जाए।
उन्होंने कहा कि सस्पेंशन खराब होने पर कम्पनी ने कहा कि गाडी के यह पुर्ज़े गारंटी में नहीं लिए जाते। गाडी का म्यूजिक सिस्टम भी कार्य नहीं करता है जिसके बारे में कम्पनी का कहना है कि जर्मनी से एक ख़ास CD आएगी तब ही वह चलेगा।
साथ ही उनकी शिकायत है कि ब्रेकिंग सिस्टम से आवाज़ आती है जिसके बारे में कंपनी ने कहा कि यह मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है और सभी गाड़ियों में आती है लेकिन ग्राहक का कहना है कि टेस्ट ड्राइव के समय जो गाडी चलाई थी उसमे कोई आवाज़ नहीं थी साथ ही यह आरोप भी लगाया कि गाडी की बैटरी अचानक से खराब हो गयी।
कंपनी का कहना है कि सस्पेंशन बदलवाने पर गाड़ी चलेगी लेकिन कम्पनी बदलवा कर नहीं दे सकती क्योकि वह वारंटी में नहीं आता। अंत में परेशान होकर इस दुखी ग्राहक ने गाडी को गधो से चलवाना ज़्यादा बेहतर समझा। आशा है स्कोडा जैसी विदेशी कम्पनी इस दुखी ग्राहक का दुःख समझेगी।
वाह , क्या शांति पूर्वक मगर घातक तरीका अपनाया है स्कोडा तक अपनी बात पहुचाने का। विडियो आप नीचे देख सकते है
यह भी देखिये
गुस्ताख़ ए रसूल तारिक फ़तेह के खिलाफ मामला दर्ज : मेहँदी हसन एनी
दावा : ईरान की इन गुम्बदों जैसी सुंदरता आपने कही नहीं देखी होगी

No comments:
Post a Comment