आज तक न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से बड़ी खबर सामने आरही है जिसमे बताया गया कि उत्तर प्रदेश एटीएस के हाथो कानपुर आतंकी मॉड्यूल की जांच में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने आतंकवादियो को भारी मात्रा में कारतूस सप्लाई करने वाले राघवेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.
7 मार्च 2017 को मध्य प्रदेश में ट्रेन विस्फोट हुआ था जिसके बाद संदिग्धों के पास से 700 कारतूस बरामद किए गए थे। कारतूसों की मात्रा ज़्यादा होने के कारण इसकी जड़ तक पहुँचना ऐ टी एस के लिये बड़ी चुनौती बन गया था। इसी दौरान एटीएस ने जांच के दौरान कारतूस पहुचाने वाले सप्लायर को कानपूर से गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम राघवेंद्र सिंह चौहान है। चौहान कानपुर के ही गीता नगर का रहने वाला है और क्षेत्र में ही LRS आर्म्स एंड एम्यूनिशन के नाम से उसकी शस्त्र की दुकान है.
गिरफ्तार हुए संदिग्धों से पूछताछ के दौरान राघवेंद्र का नाम सामने आया जिसके बाद उसकी हथियारों की दुकान पर छापेमारी की हुई और बड़ा घपला पाया गया. चौहान ने दो प्रमुख गन हाउस से बड़ी मात्रा में कारतूस खरीदे थे जिनका उसने अपने स्टॉक रजिस्टर में उन्हें दाखिल नहीं किया.
चौहान को लखनऊ अदालत में पेश किया गया है. इस तफ्तीश को एटीएस ने डीएसपी मनीष सोनकर की टीम एसपी सिटी कानपुर सोमेद्र वर्मा की मदद से पूरा किया. प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह और एटीएस के एसआई अनिरुद्ध दुबे भी इस टीम में शामिल थे.
आज तक न्यूज़
विडियो
यह भी देखिये
साधू की मीट खरीदते हुए फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने पर मुस्लिम युवक गिरफ्तार
"यदि हम जीते तो उत्तरपूर्व राज्यो में गौ हत्या पर कोई प्रतिबन्ध नहीं लगेगा" : भाजपा
OMG : इस यूट्यूबर ने बताया कि हाल ही में पास हुआ फाइनेंसियल बिल कैसे आपको रुला देगा
इन 10 उपलब्धियों को सबसे पहले प्राप्त कर केरल बना "अव्वल नंबर राज्य "
No comments:
Post a Comment