सोशल मिडिया में पिछले 24 घंटे से गुजरात से सम्बंधित बहुत सारी पोस्ट, तस्वीरे और विडियो वायरल हो रही है जिसमे एक राजेश नोडिया नामक युवक , जिनके परिवार के सोनाली रेस्टॉरेंट के नाम से 6 रेस्टॉरेंट है, पर पुलिसिया बर्बरता बताई जा रही है। राजेश नोडिया के मित्र श्री शिवजी के अनुसार राजेश द्वारा पुलिस को मुफ्त खाना न देने के बदले में पुलिस उनके सभी रेस्टॉरेंट बंद करने पर तुली हुई है।
फेसबुक पर फ़ैल रही पोस्ट के मुताबिक राजेश नोडिया जी के गुजरात के भावनगर में रेस्टॉरेंट है जिनमे से एक रेस्टोरेंट के सामने ही पुलिस चौकी है, जिस पर इन्ही के रेस्टोरेंट से खाना जाता था और बिल भी पुलिस वाले नहीं चुकाते थे, एक दिन राजेश भाई पुलिस स्टेशन में पैसा मांगने गए, पुलिस वालों ने बदतमीज़ी की साथ ही साथ रोज़ खाना लाने की बात कहा, साथ ही साथ ना लाने की दशा में सभी रेस्टोरेंट बंद करने को कहा,
जबकि क्रूरता यहाँ भी ख़त्म नहीं हुई, इसके बाद पुलिस वालों ने इनके बड़े भाई जिनकी उम्र 60 साल के करीब है तथा भतीजे को भी मारते हुए थाने ले गयी, तथा उनपर 395/143/147/323/506 के अंतर्गत मुकदमा भी दर्ज कर दिया, घर की औरतों को भी हथकड़ी लगा कर थाने ले गयी, बेरहमी से सड़कों पर पीटा गया।
फेसबुक यूज़र फैज़ अहमद ने इस बारे में जानकारी तथा तस्वीरें साझा की। मामला इतना बड़ा की स्थानीय मिडिया ने भी इसे दिखाया
राजेश नोडिया के मित्र श्री शिवाजी ने भी अपने फेसबुक पोस्ट द्वारा जानकारी देते हुए आवाज़ उठाने की अपील की
खुद राजेश नोडिया भी अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दे रहे है और खुद एवं परिवार के साथ आतंकवादियो जैसा सलूक करने की बात लिख रहे है
मामला इतना संगीन है की राजेश नोडिया साहब अपने किसी परिजन की पुलिस हिरासत में मौत हो जाने की अटकल लगा रहे है
राजेश फ़िलहाल अपने पूरे परिवार को खतरे में बता रहे है
उनकी मदद करने स्वयंसेवी संस्था इंसाफ इंडिया से जुड़े श्री मुस्तक़ीम सिद्दीकी भी सामने आये
मुस्तकीम सिद्दीकी ने पुलिस बर्बरता की कुछ विडियो लगाई है।
पूरा मामला क्या है और स्थानीय पुलिस का क्या कहना है यह हम अभी आपको नहीं बता सकते लेकिन जैसे ही इससे जुडी खबरे आती है हम आप तक अवश्य लेकर आएंगे। आप खुद राजेश नोडिया तथा उनके मित्रो से संपर्क साँझ कर उनकी मदद के लिए आगे आसकते है। ध्यान रहे यदि व्यापारी वर्ग के साथ ऐसी घटनाये होंगी तो भारत के उस विकास का क्या बनेगा जिसके ध्वजवाहक हमारे प्रधान सेवक है।
यह भी पढ़िए
अपने मृत परिजनों की खोपड़ी की माला पहन, निवस्त्र होकर प्रदर्शन क्यों कर रहे है किसान
बरेली के एक गाँव में लगे पोस्टर , मुस्लिम समुदाय से गाँव छोड़ने को कहा नहीं तो होंगे स्वयं ज़िम्मेदार
क्या EVM मशीन को HACK किया जा सकता है, जानिए पूरा सच

No comments:
Post a Comment