उत्तर प्रदेश के नवनिर्मित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओ की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया गया है लेकिन जिस अति-उत्साह से यह काम कर रहा है , सकारात्मक नतीजे कम और किरकिरी ज़्यादा करवा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने उच्च अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है कि इस प्रकार की हरकतों को रोका जाए नहीं तो वह कड़ी कार्यवाही करेंगे।
एंटी रोमियो स्क्वाड वाले अपना काम इतने उत्साह से कर रहे है कि कभी कभी यह मोरल पुलिसिंग और साथ जा रहे भाई बहनो को भी धर रहे है। ऐसी ही एक घटना देवरिया ज़िले में हुई जहां पुलिस ने साथ चल रहे एक लड़के और लड़की को उठा लिया। यह दोनों भाई बहन शुक्रवार को किसी काम से हनुमान चौराहा जा रहे थे। पुलिस ने कपल समझ कर थाने ले गए। दोनों कहते रहे कि यह भाई बहन है पर पुलिस ने एक नहीं सुनी। थाने पहुचकर जब उनके अभिभावकों ने बताया कि यह भाई बहन है तो पुलिस मांगी और छोड़ दिया।
शहर के निर्देशक अजय कुमार सिंह ने एंटी रोमियो स्क्वाड को सावधानी बरतने की हिदायत दी है हिदायत दी है।
विदित हो प्रदेश में न केवल पुलिस बल्कि हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी बिना किसी अनुमति के एंटी रोमियो बन आते जाते कपल के साथ मोरल पुलिसिंग करते नज़र आ रहे है।
सोर्स
(तस्वीर प्रतीकात्मक है)
यह भी देखिये
योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट के कारण शिरीष कुंदेर के खिलाफ FIR, मांगी माफ़ी
इस पाकिस्तानी ने सिख वीर को कहा तुम मुस्लिम नहीं , चले जाओ पाकिस्तान से , फिर लोगो ने देखिये क्या किया
ट्रैफिक हवलदार का रिश्वत लेने का विडियो हुआ वायरल, आला अधिकारियों ने निकाला नौकरी से
इन मूर्खानंदो को देखकर जानिये कि आखिर क्यों महिलाये पुरुषो से ज़्यादा जीती है
No comments:
Post a Comment