• Breaking News

    Thursday, 16 March 2017

    बरेली के एक गाँव में लगे पोस्टर , मुस्लिम समुदाय से गाँव छोड़ने को कहा नहीं तो होंगे स्वयं ज़िम्मेदार



    भारत को जो बात बाकी दुनिया से जो विशेष बनाती है वह है यहाँ की अनेकताओं में एकता।  भारत में विभिन्न प्रकार के धर्म ,जातियां , सभ्यता और नस्ल के लोग सदियो से रहते आये है।  लेकिन हाल के कुछ ही दशको में भारत बुरी तरह से जातिवाद और सांप्रदायिक राजनीती की चपेट में आगया है।

    भाजपा को अभी उत्तर प्रदेश में जीते हुए ज़्यादा समय नहीं हुआ कि यहाँ नफरत का एक पोस्टर मंज़रे आम आया है। बरेली के जियानगला गाँव के मुस्लिम समुदाय को गाँव छोड़ने की धमकी ने न केवल बरेली को बल्कि पूरे देश को हिला दिया है। गाँव में कम से कम 25 जगहों में मुस्लिम समुदाय को गाँव छोड़ने की धमकी पोस्टर के रूप में मिली है

    पूरे जियानगला में जो बरेली से 70 किलोमीटर दूर है सांप्रदायिक तनाव में आगया है। सोमवार को जब गाँव होली का त्यौहार मना रहा था तब कुछ पोस्टर मुस्लिम समुदाय की नज़र में आये जिनमे उनसे गाँव छोड़ने की बात लिखी गयी थी।  गाँव में कोई यह नहीं बता पा रहा है कि यह पोस्टर आखिर किसके द्वारा लगाए गए है लेकिन पोस्टर चिपकाने वाले ने नीचे "गांव के हिन्दू" और भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ लिख कर भाजपा और गाँव के हिन्दुओ को फ़साने का असफल प्रयास किया है



    ग्राम प्रधान रेवा राम ने बताया : हमने इन पोस्टर्स को सुबह लगा पाया।  ग्रामीणों ने इसपर आपत्ति जताई तो हमने पुलिस को सूचना देदी"

    जियानगला की कुल आबादी 2500 है जिसमे 200 मुस्लिम समुदाय के है।  जियानगला के ही रफीक ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया :

     " होली की दोपहर को मैंने इन पोस्टर्स को देखा , तुरंत प्रधान जी को सूचित किया।  हम यहाँ पीढियो से शांति से रहते आये है "



    नाम न छापने की शर्त पर एक अन्य ग्रामीण ने कहा :
    "हमने कभी इतिहास में ऐसी बातें नहीं सुनी।  हालाँकि प्रशासन ने हमे हमारी सुरक्षा की पूरी गारंटी देने और मुजरिम के खिलाफ एक्शन लेने का का वादा किया है, फिर भी यदि आवश्यकता पड़ी तो हम गाँव छोड़ सकते है।" 

    पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ ऍफ़ आई आर दर्ज करली है और पूछताछ के लिए गाँव के 5 युवको को पकड़ लिया है।  प्रशासन ने कुछ पोस्टर्स को हटा लिया जबकि कुछ अभी भी लगे हुए है

    बरेली के एस पी यमुना प्रसाद ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया :

     "हम ऐसे युवको से लगातार पूछताछ कर रहे है जो छोटे मोटे प्रिंटिंग व्यवसाय और फोटो कॉपी दुकानों से जुड़े हुए है।"

     उत्तर प्रदेश का भविष्य को लेकर इस घटना ने एक बहुत बड़ा सवाल छोड़ा है। मौजबॉक्स सभी लोगो से किसी भी भ्रामक सन्देश और अफवाहों पर ध्यान देने से रुकने की अपील करता है। निसंदेह यह चुनावो ने हारे गए राजनैतिक दलो की चाल ही है।  आपका क्या कहना है कृपया अपना बहुमूल्य विचार रखे।

    टाइम्स ऑफ़ इंडिया 

    यह भी देखिये
    क्या EVM मशीन को HACK किया जा सकता है, जानिए पूरा सच
    गुजरात के एक मंदिर के सौजन्य से पेश है जादुई कलम जो बच्चो को बचाएगी फेल होने से

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *