एक रिपोर्ट में उन्होंने बताया है कि वर्ष 2070 तक दुनिया में इस्लाम धर्म के अनुयायी ईसाई धर्म से ज़्यादा हो जायेंगे और इसी के साथ पूरी दुनिया में मुस्लिम समाज बहुसंख्यक हो जायेगा। 2010 इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल राष्ट्र है जो आने वाले में भारत हो जायेगा लेकिन तब भी भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक ही रहेंगे।
इसके पीछे दावा किया जा रहा है कि इस समय दुनिया में इस्लाम के प्रति लोगो का रुझान बढ़ रहा है। यदि अमेरिका की बात की जाए तो वहाँ प्रति वर्ष 20 हज़ार लोग इस्लाम को अपनाते है वही यूनाइटेड किंगडम में यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेल्स ट्रिनिटी संत डेविड के रिसर्चर केविन बरिस के अनुसार 5200 ब्रिटिश नागरिक इस्लाम की शरण में खुद को ला रहे है। फ़िलहाल वहा 1 लाख से ज़्यादा लोग कनवर्टेड है।
फ्रांस जहां बताया जाता है कि ISIS द्वारा चार्ली हेब्दो पर हमला हुआ वहा भी आंकड़े चौका देने वाले है। इस्लाम को कुप्रचारित करने के बाद वहा लोगो ने स्वयं इस्लाम का जो अध्धयन शुरू किया है उसने प्रति वर्ष 4000 से 7000 फ्रेंच नागरिको को इस्लाम अपनाने पर आमादा किया। फ्रांस थ्री पब्लिक टेलीविज़न के मुताबिक अभी तक वहा 70000 लोग इस्लाम कबूल कर चुके है। यूरोप के एक अन्य देश जर्मनी में एक अनुमान के मुताबिक 4000 लोग प्रतिवर्ष इस्लाम की शरण में आरहे है और कुल आकड़ा 1 लाख कन्वर्ट है। आयरलैंड में भी इस्लाम सबसे ज़्यादा अपनाये जाने वाला धर्म बनकर उभर रहा है वहा भी 500 लोग प्रतिदिन इस्लाम कबूल कर रहे है
यदि एशियाई देशो की बात की जाए तो सिंगापूर जैसे देश में भी इस्लाम को हाथो हाथ लिया जा रहा है। मुस्लिम कंवर्टस एसोसिएशन ऑफ़ सिंगापुर के अनुसार वहा प्रतिवर्ष 500 लोग मुस्लिम बन रहे है।
स्पेन की आबादी में फ़िलहाल 50 हज़ार लोग कंवर्टेड है और 2000 से 4000 प्रतिवर्ष मास कन्वर्शन देखा जा रहा है।
विदित हो इस्लाम में बहुत सारी शाखाये है जिनमे शिया और सुन्नी प्रमुख है। शिया समुदाय में भी अशरी शिया , ज़ैदी शिया और बोहरा मुस्लिम है तो सुन्नियो में भी हनफ़ी , बरेलवी, देवबंदी , अहले हदीस , मलिकी , शाफ़ई और हम्बली प्रमुख है।
यह भी पढ़िए
बरेली के एक गाँव में लगे पोस्टर , मुस्लिम समुदाय से गाँव छोड़ने को कहा नहीं तो होंगे स्वयं ज़िम्मेदार
क्या EVM मशीन को HACK किया जा सकता है, जानिए पूरा सच

No comments:
Post a Comment