जैसे जैसे तकनीक विकसित हो रही है , नामुमकिन सी समझने वाली चीज़े भी मुमकिन हो गयी है। इसका ताज़ा उदाहरण पाकिस्तान के मुल्तान शहर में देखने को मिला। वहा एक पिज़्ज़ेरिया में रोबोटिक-वेट्रेस है जो न केवल ग्राहकों का स्वागत करती है बल्कि उनको सेवा भी देती है। इस तरह अमेरिका और चीन में तो आम है लेकिन पाकिस्तान का यह पहला मामला है
पिज़्ज़ा डॉट कॉम नामक पिज़्ज़ेरिया में यह रोबो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसको 23 वर्षीय सय्यद उसामा अज़ीज़ ने बनाया है जो इस पिज़्ज़ेरिया के मालिक भी है। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर भी है और उनको रोबोटिक्स में दिलचस्पी है। 2015 में इस्लामाबाद से इन्जिनीरिंग पूरी करने के बाद वह विदेश जाकर रोबोटिक्स सीखना चाहते थे लेकिन उनके पिता ने कहा कि रोबोटिक्स को पाकिस्तान में ही सीख कर खुद को साबित करो।
अपने घरवालो को मनाने की उन्होंने कई कोशिश की लेकिन सब नाकाम रही तो उन्होंने पाकिस्तान में ही रहकर खुद रोबोटिक्स सीखा और खुद रोबोट बनाया जिसमे उनको 4 लाख पाकिस्तानी रुपए का खर्च और 8 महीने का समय लगा।
यह रोबो 25 किलो वज़नी है और 5 किलो तक का भर उठा सकती है। यह रस्ते में पड़ने वाली अड़चनों को पहचान लेती है। यह रोबो फिलहाल ग्राहकों से आर्डर लेने में सक्षम नहीं है लेकिन इसके मालिक कहते है अतिशीघ्र इसको अपडेट किया जायेगा। एक बार चार्ज होने के बाद यह 13 घण्टे चलती है। फ़िलहाल यह टेस्टिंग मोड पर है यदि सफल हुई तो पिज़्ज़ेरिया डॉट कॉम पूरे पाकिस्तान में इसकी ब्रांच खोलने का इरादा रखती है
विडियो
दूसरे व्यवसायी भी लगातार उसामा से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे है। उसामा के पिता अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते है और इस तकनीक को पूरे पाकिस्तान में फैलाना चाहते है।
बहुत ही कम बजट में उसामा की यह उपलब्धि वाकई महान है। आपका इस बारे में क्या कहना है कृपया कमेंट करे
यह भी पढ़िए
अफ़ग़ानिस्तान का यह गाँव है इतना बाहरी कि यहाँ के ग्रामीण तालिबान और अमेरिका को भी नहीं जानते
फिर नई विडियो के साथ दिखे जवान तेज बहादुर यादव , कहा मुझे मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है

No comments:
Post a Comment