हिजाब पहनने वाली महिलाये जानती है कि उनको कसरत के समय कपडे चुनने में कितनी मुश्किल होती है लेकिन अब उनकी इस परेशानी को दूर किया है अमेरिकी स्पोर्ट्स कम्पनी नाइकी ने
नाइकी ने हाल ही में नाइकी प्रो हिजाब लांच करने की घोषणा की है। यह एक स्पोर्ट्सवेयर कलेक्शन होगा जो हिजाब पहनने वाली महिलाओ के लिए डिजाईन किया गया है। इसको लांच करने के बाद कंपनी ने मार्केटिंग के लिए मध्य पूर्व में एक विडियो ऐड भी उतार दिया है
नाइकी प्रो हिजाब अपनी तरह का पहला कलेक्शन है जो स्पोर्टवेयर और हिजाबी महिलाओ के लिए बनाया गया है। बाज़ार में यह 2018 तक आजायेगा
Nike Introduces Its "Pro Hijab" to Incorporate the Muslim Female Community https://t.co/0CrfMHGIMo via Hypebeast— YourNikeNews (@YourNikeNews) March 7, 2017
इसके माध्यम से कम्पनी मुस्लिम महिलाओ को भी अपना ग्राहक बनाना चाहती है। कंपनी मुस्लिम महिलाओ को एक बड़े बाजार की तरह देख रही है और यदि वह इसमें सफल हो जाए तो यह उनके लिए एक बड़ा अचीवमेंट साबित हो सकता है
Some more images of that Nike Pro Hijab.@nikewomen @NikeMiddleEast @Nike @nikesportswear pic.twitter.com/tEbysNGsOb— Sport360° (@Sport360) March 7, 2017
नाइकी के वक्ता ने अल अरबिया को बताया :
"नाइकी प्रो हिजाब को सीधे तौर पर एथेलीट्स को टारगेट करने के लिए डिजाईन किया है। हम बताना चाहते है कि उनको बेहतर प्रदर्शन के लिए हमारे इस उत्पाद की ज़रुरत है। हमे आशा है कि यह उत्पाद सभी एथेलीट्स के प्रदर्शन को बेहतर करेगा। "
जिम जाने वाली महिलाओ से लेकर ओलिंपिक जाने वाली महिलाओ तक के लिए नाइकी का यह प्रयास उनको मार्किट लीडर बनाये रखने में पूरा योगदान देगा
No comments:
Post a Comment