आप अलवर के राजा जय सिंह के बारे में जानते होंगे जिन्होंने एक बार रोल्स रॉयस कम्पनी के कर्मी द्वारा अपना अपमान होने पर रोल्स रॉयस की 7 गाड़ियां खरीद कर सबको नगर निगम के अंतर्गत कूड़ा उठाने में लगा दी थी। इतिहास ने एक बार फिर खुद को दोहराया है लेकिन इस बार न तो राजा है, न ही रोल्स रॉयस है और न ही उनका अपमान बल्कि इस बार है एक आम मेहनत कश आदमी, हुंडई कम्पनी और भूख प्यास से मरता इंसान।
दिल्ली के एक गाड़ी चालक राम सूरत मौर्या ने अपनी हुंडई एक्सेंट गाडी को कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में परिवर्तित किया है। गाडी मालिक का आरोप है कि वर्ष 2015 में गाडी खरीदने के साथ ही उसमे 4 से 5 कमियां थी । उनका कहना है कि कम्पनी ने उनको बेकार गाडी ही दी है और बार बार ठीक कराने पर भी वह ठीक नहीं हो रही है। गाडी ठीक कराने में भी उनके सवा लाख रुपए खर्च हो गए है। बकौल गाडी मालिक हफ़्तों गाडी शोरूम में खड़ी रही लेकिन हुंडई वाले उनकी समस्या को सही नहीं कर पाए जिससे उनके सामने रोज़ी रोटी का संकट पैदा हो गया।
रोज़ी रोटी का संकट आते ही गाडी मालिक ने किराए की गाड़ी लेकर चलाना शुरू किया लेकिन एक तरफ गाडी की क़िस्त और दूसरी तरफ घर गृहस्ती का बोझ, इन दोनों में एक गरीब गाडी चालक इतना पिसा की उसने आत्महत्या की ठान ली लेकिन फिर गाडी मालिक ने सोचा कि मरने से पहले एक बार दुनिया को यह अवश्य बतायेगा कि उसकी मौत का ज़िम्मेदार हुंडई कम्पनी है।
अब गाडी मालिक अपनी हुंडई गाडी को कूड़ा गाडी बना कर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर दुनिया को बताना चाह रहे है कि कैसे एक विदेशी कम्पनी भारत के मेहनतकश मज़दूर को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देती है।
इसने घोषणा की है कि यह इसके बाद आत्महत्या कर लेगा ऐसे में हम सबका एक फ़र्ज़ बनता है कि कैसे भी करके इसकी मदद की जाये।
यह भी देखिये
खड्डे के कारण 1.2 करोड़ की फरारी हुई खराब, गाडी मालिक ने थोड़ा म्युनिसिपल कौंसिल पर मुकदमा
इस कलाकार ने छोटे पैमाने पर रेगिस्तान, सड़क और गाडी बनाकर किया ऑडी के लिए सफल फोटोशूट
1.65 करोड़ की पेट्रोल गाडी में गलती से डीज़ल भरकर किया खराब, मंत्री ने कहा कोई बात नहीं, हो जाती है गलती
झगडे में सर पर ईंट मारकर ऑटो वाले की हत्या। एक मिनट के अंदर दो परिवार हुए बर्बाद








No comments:
Post a Comment