• Breaking News

    Friday, 17 March 2017

    फेसबुक पर विदेशी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करनी पड़ी महँगी , लगा 11 लाख का चूना



    एक दूसरे का काटना कटाना हमारे देश में चलता रहता है जैसे कुछ दिनों पहले अनुभव मित्तल नाम का ठग 7 लाख भारतीयों के 3500 करोड़ काट गया , खैर वो तो अभी जेल में है लेकिन अभी एक सांड्रा रॉबिन्सन नामक विदेशी महिला ने पुणे के आई टी प्रोफेशनल का काट डाला और वो भी 11 लाख का।


    जी हाँ , अपना सम्बन्ध लंदन से बताने वाली सांड्रा रॉबिन्सन ने कुछ समय पहले पुणे के टेकि को फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी थी और यही रिक्वेस्ट इस बन्दे को 11 लाख की पड़ गयी।



    हुआ यह कि पिछले सितंबर एक लड़की ने पुणे के आई टी प्रोफेशनल को रिक्वेस्ट भेजी।  लड़के ने एक्सेप्ट की।  दोनों के बीच बाते हुए और फोन नंबर भी शेयर हुए। दिसंबर को लड़की ने बताया कि वह भारत घूमने आना चाहती है तो वह उसको घुमाये।

    लड़के ने सहमति दर्ज करा दी इसके बाद दिसम्बर में लड़के को दिल्ली से कॉल आया।  कॉल करने वाले ने बताया कि वह दिल्ली हवाई अड्डे से कस्टम अधिकारी बोल रहा है।  उसने बताया कि सांड्रा ने यह नंबर उसे दिया है और सांड्रा को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है क्योकि उन्होंने अपने सभी दस्तावेज़ खो दिए। कथित अधिकारी ने बताया कि महिला के पास से विदेशी मुद्रा , डायमंड ज्वैलरी, लैपटॉप और कई सारे मोबाइल भी मिले है और इसलिए अब यदि आप उन्हें छुड़ाना चाहते है तो उनकी ज़मानत देनी पड़ेगी।  अपने विदेशी दोस्त को सरकारी तंत्र में फसता देख टेकि ने कथित अधिकारी द्वारा बताये बैंक अकाउंट में 35 हज़ार की रकम जमा करा दी।

    35 हज़ार रुपए जमा कराने के बाद उसने कथित ठग ने और ज़्यादा कानूनी अड़चनों की बात कहकर और रकम जमा कराने को कहा।  इस तरह हर बार उससे रकम ली जाने लगी जो 11 लाख 43 हज़ार 500 रुपए हुई।  इसके बाद से सांड्रा का कोई अता पता नहीं चला

    कई बार संपर्क साधने के बाद भी वह सांड्रा से बात नहीं कर पाया तो टेकि समझ गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है जिसके बाद उसने पुणे की साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सांड्रा के खिलाफ धारा 419 और धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

    इंस्पेक्टर अंजुम बागवान ने कहा :
    " महिला से संपर्क करने की कोशिशो के बावजूद भी जब कोई रिप्लाई नहीं आया तो टेकि को शक हुआ।  इसके बाद उसको समझ आगया कि वह हनी ट्रैप में फंस चूका था।  बताये गए अकाउंट नंबर से हम जांच आगे बढ़ा रहे है "

    भाइयो, यह मामला हम सबको बहुत कुछ सिखाता है कि हमे सोशल मिडिया पर कितना सचेत रहने की आवश्यकता है।  कोई सरकारी तंत्र में ही क्यों न फंसा हो तब भी हमे सरकारी मार्ग द्वारा ही उसकी मदद करनी चाहिए।  टेकि को चाहिए था कि महिला की एम्बेसी से बात करे और वकील के माध्यम से खुद अदालत में जमानत जमा कराये।  ऐसा करने से पहली ही बार में इन ठगों का भांडा फूट जाता।

    सावधान रहिये, सतर्क रहिये और क्राइम पेट्रोल देखते रहिये।

    सोर्स 

    यह भी पढ़िए 
    आज का भारत "भक्तिकाल" में परिवर्तित हो गया है "कलयुग का भक्तिकाल" : मोहम्मद ज़ाहिद
    Farmers wore human skulls around their necks for a protestअपने मृत परिजनों की खोपड़ी की माला पहन, निवस्त्र होकर प्रदर्शन क्यों कर रहे है किसान
    Muslim men kneel on Broadway Ave. as they take part in afternoon prayers during an "I am Muslim Too" rally in Times Square, Manhattan, New York, U.S. February 19, 2017.वर्ष 2070 तक जनसँख्या के मामले में ईसाइयत से आगे निकल जायेगा इस्लाम :The Telegraph
    बरेली के एक गाँव में लगे पोस्टर , मुस्लिम समुदाय से गाँव छोड़ने को कहा नहीं तो होंगे स्वयं ज़िम्मेदार

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *