• Breaking News

    Monday, 20 March 2017

    NIA ने भेजा डॉ ज़ाकिर नाइक को दूसरा नोटिस , कहा 30 मार्च से पहले हाज़िर हो

    Image result for dr zakir naik

    आज एन आई ए ने विवादित इस्लामी स्पीकर डॉ ज़ाकिर नाइक को नोटिस इशू किया जिसमे उनसे 30 मार्च से पहले हाज़िर होने को कहा गया है। डॉ नाइक को यह नोटिस उनपर एंटी टेरर लॉ केस फाइल होने बाद दिया गया।  एजेंसी ने इससे पहले भी एक नोटिस भेजा था जिसमे उनसे 14 मार्च से पहले हाज़िर होने को कहा गया था।

    यह नोटिस उनके मुम्बई निवास में भेजा गया है।  माना जा रहा है डॉ ज़ाकिर नाइक फ़िलहाल सऊदी अरब में है।  उनपर ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद से ही नज़र रखी जा रही है।  एन आई ए उनके सभी पुराने विडियो को देख आतंक से किसी प्रकार का सम्बन्ध तलाशने में लगी है।

    एन आई ए द्वारा पिछले वर्ष नवम्बर में ऍफ़ आई आर भी डॉ ज़ाकिर के खिलाफ दर्ज कराई जा चुकी है  फिजिशियन से उपदेशक बने डॉ ज़ाकिर पर कथित रूप से दो समुदायों के बीच नफरत बढ़ाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगे है।  उन पर UAPA यानी अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट भी लगाया जा चुका है। एनआईए ने आरोप लगाया कि नाइक ने मुस्लिम युवाओं को गैरकानूनी और आतंकवादी कृत्यों के लिए उकसाया है।

    केंद्र सरकार ने उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को UAPA के तहत गैरकानूनी संस्था घोषित किया है।

    अब बड़ी बात यह है कि दंगो , सांप्रदायिक तनाव और गैर कानूनी मुकद्दमे चलते रहने के बाद भी योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है।  बाल ठाकरे जिसने कानून को कभी नहीं माना , मरणोपरांत  राजकीय सम्मान का अधिकारी बना, आज भी शिव सेना और मनसे की गुंडागर्दी किसी से छुपी नहीं है और उत्तर प्रदेश में खुले में हथियारों की ट्रेनिंग देने वाला बजरंग दल आज भी आज़ाद है लेकिन आप नाचिये क्योकि इस देश में सभी बराबर है।


    यह भी देखिये
    अपने काम या पढ़ाई पर फोकस करने की यह 4 दमदार टेक्नीक्स आपको अवश्य जाननी चाहिए
    बीफ की अफवाह सुन होटल बाहर पहुचे 100 लोग, लगाए नारे। कोई हताहत नहीं, दो गिरफ्तार
    देखिये इस बेघर आदमी का ज़बरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन , जो शायद आपकी आँखे नम करदे
    जानिये आखिर क्यों एक स्टैंड-अप कॉमेडियन कथित राष्ट्रवादियो से धमकिया खा रहा है

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *