• Breaking News

    Thursday, 30 March 2017

    झगडे में सर पर ईंट मारकर ऑटो वाले की हत्या। एक मिनट के अंदर दो परिवार हुए बर्बाद


    एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की सड़के दुर्घटनाओ के कारण वैसे ही खतरनाक है ऊपर से रोड रेज इसे अति संवेदनशील और घातक बना देता है। न जाने लोगो को क्या हो गया है कि जब वह सड़क पर होते है तब किसी दरिंदे की तरह बर्ताव करते है। छोटी छोटी बात पर किसी को मौत के घाट उतार देना अब हर राज्य की कहानी बन गयी है और ताज़ा उदाहरण है राजस्थान के चूरू का जिसमे चंद पलों की बेवकूफी ने दो परिवारो को बर्बाद कर दिया

    घटना राजस्थान के चूरू ज़िले के सरदार शहर की है। इस अप्रिय घटना में एक ऑटो ड्राइवर की मौत हो गयी।  दुपहिया सवार दूधवाले ने सर पर ईंट मार कर हमेशा  ऑटो ड्राइवर की जीवन लीला समाप्त कर दी। सीसीटीवी तस्वीरों के अनुसार ऑटो ड्राइवर और दूधवाले में ओवरटेकिंग के चलते भिड़ंत होते होते बची लेकिन इसके बाद दोनों ही एक दूसरे से उलझ गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की लेकिन वह असफल रही और सर पर खून सवार कर ऑटो ड्राइवर ने पेचकस से दूधवाले को मारने की कोशिश की।  जवाब में दूधवाले ने ईट सर पर दे मारी और ऑटो वाले की मृत्यु हो गयी।

    दूधवाले को ह्त्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और इस तरह दो लोगो की बेसब्री ने दो परिवारो को बर्बाद कर दिया।


    वीडियो 


    यह भी देखिये
    अजगर के पेट में से निकला 25 वर्षीय गुमशुदा अकबर
    कानपुर आतंकी मॉड्यूल का कारतूस सप्लायर राघवेंद्र सिंह चौहान गिरफ्तार
    साधू की मीट खरीदते हुए फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने पर मुस्लिम युवक गिरफ्तार
    "यदि हम जीते तो उत्तरपूर्व राज्यो में गौ हत्या पर कोई प्रतिबन्ध नहीं लगेगा" : भाजपा

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *