आमतौर पर डेबिट कार्ड से बहुत सुविधा होती है लेकिन कभी कभी यही डेबिट कार्ड आपके लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन जाता है। एक डॉक्टर के साथ यही हुआ जब टोल नाका पर उनके खाते से 40 की जगह 4,00,000 कटे
मुम्बई जाते समय डॉ राव गंदमी टोल नाके पर रुके जो कोच्ची-मुम्बई हाईवे , उडुपी के पास है। उन्होंने 40 रुपए की पेमेंट हेतु टोल अटेंडेंट को अपना कार्ड दिया।
टोल कलेक्टर ने कार्ड को स्वाइप किया और रसीद समेत उनको वापस किया डॉ राव आगे बढे तभी उनके फोन पर एस एम् एस आया कि उनके खाते से 4 लाख कट गए।
डॉ राव वापस टोल नाके के स्टाफ के पास गए जिन्होंने अपनी गलती मानने से इंकार कर दिया। डॉ साहब 2 घंटे तक जूझते रहे लेकिन अधिकारियों ने किसी प्रकार उनकी सहायता नहीं की। इसके बाद रात 1 बजे उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां से हेड कांस्टेबल के साथ वह वापस टोल नाका पहुचे।
टोल नाका पहुँच कर जब कांस्टेबल ने कड़ाई से पूछताछ की तो टोल कलेक्टर ने माना कि उससे गलती हुई थी। उसने 40 की जगह 400000 एंटर कर दिए थे। अधिकारियो ने माफ़ी मांगते हुए चेक द्वारा भुगतान करने को कहा लेकिन डॉ ने कैश लेने पर ज़ोर दिया।
आला अधिकारियों तक बात पहुची और आखिरकार 3,99,960 कैश के रूप में वापस किये गए।
डेबिट कार्ड से भुगतान के समय आपको सतर्क रहना चाहिए और संभव हो तो खुद ही अमाउंट एंटर करना चाहिए नहीं तो आपका और आपका बैलेंस , एक साथ कट सकता है।
सोर्स
यह भी देखिये
16 ऐसी जगहें जिनको देख कर आप कहोगे कि यह दूसरे ग्रह की है
इस CNN रिपोर्टर ने वाराणसी ने खाया इंसानी दिमाग और यह विडियो कमज़ोर दिल वालो के लिए नहीं है।

No comments:
Post a Comment