• Breaking News

    Wednesday, 22 March 2017

    गुरु ने पूछा "शिवाजी महाराज का जन्मदिन 2 बार क्यों मनाते है?" छात्रों ने पीटा, गिरफ्तार हुए, विभाग ने नौकरी से निकाला



    लगता है आजकल लोगो की भावना बहुत नाज़ुक होती जा रही है। इतनी नाज़ुक कि एक छोटा सा सवाल भी आपके लिए घातक साबित हो सकता है और आपको मिले संविधान के "अभिव्यक्ति की आज़ादी" के पूरे घौड़े लग सकते है। ठीक ऐसा हुआ एक गुरु का जिसने व्हाट्सएप्प पर एक छोटा सा सवाल क्या पूछ लिया तो उनकी पिटाई हुई साथ में नौकरी से भी निकाले गए और गिरफ्तार हुए अलग , फ़िलहाल ज़मानत पर है

    हमारा देश गुरु शिष्य का देश रहा है और अब तक  गुरुओ को सम्मान देता आया है लेकिन शायद उन छात्रों के लिए गुरु सम्मानीय नहीं है जिन्होंने 38 वर्षीय प्रोफेसर को पीटा।  रायगढ़ के खोपोली से सम्बन्ध रखने वाले प्रोफेसर सुनील वाघमारे तो KMC कॉलेज में कॉमर्स पढ़ाते है , ने केवल इतना पूछ लिया कि " शिवाजी महाराज का जन्मदिन 2 बार क्यों मनाया जाता है ?" इस सवाल ने उनपर परेशानियों में डाल दिया।  जो नहीं जानते उनको बताते चले कि शिवाजी महाराज का जन्मदिन दो बार मनाया जाता है क्योकि उनकी जन्मतिथि के बारे में दो मत है। उनका जन्मदिन फ़रवरी और मार्च में मनाया जाता है।


    पूरा मामला व्हाट्सएप्प से शुरू हुआ।  ग्रुप में बात करने के दौरान उन्होंने पूछ लिया कि शिवजी महाराज का जन्मदिन दो बार क्यों मनाया जाता है और इसके अगले ही दिन छात्रों और अन्य सहकर्मियों द्वारा उनकी पिटाई हो गयी। ग्रुप एडमिन ने एफ आई आर दर्ज करा ली और उनके खिलाफ IPC की सेक्शन 295(A), धार्मिक भावना आहात करने के तहत मामला दर्ज किया गया।  बाद में ज़मानत पर वह रिहा हुए।



    प्रोफ़ेसर नगरगोजे , जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी ने कहा कि मैंने वाघमारे को उनके शब्द वापस लेने को कहा था।  नगरगोजे ने मिड डे को बताते हुए कहा

    "वह उच्च फैकल्टी है  2012 से जनता हूँ , उस रात व्हाट्सएप्प में जब उन्होंने वक्तव्य दिया तो मैंने उनसे उनके शब्द वापस लेने को कहा लेकिन उन्होंने मना किया इसके बाद मैंने ग्रुप को पूरी तरह से डिलीट।   शुक्रवार को मुझे पता चला कि उनपर हमला हुआ है तब मैं स्टाफरूम में था "



    पुलिस के अनुसार वाघमारे के कॉमेंट से लोगो की भावनाये आहात हुई है दूसरे सभी मेंबर्स ने इस पर आपत्ति जताई थी। शिकायतों को बढ़ता देख KMC कॉमर्स विभाग ने वाघमारे को ससपेंड कर दिया। कॉमर्स विभाग शायद भूल गया था कि वाघमारे इतिहास के नहीं बल्कि कॉमर्स के अध्यापक थे इसलिए हो सकता है उन्होंने यह सवाल पूछा लेकिन मात्र एक सवाल के बदले किसी गुरु को पीटना, जेल भेजना और नौकरी से बर्खास्त करना कैसा न्याय है।

    इस बारे में जैसे जैसे हमे और जानकारी प्राप्त होगी हम आपको बताते रहेंगे।  आपके बहुमूल्य विचार क्या है कृपया बताये

    यह भी देखिये
    NASA द्वारा जारी की गयी धरती की पुरानी और नयी दर्दनाक तस्वीरे
    इस मिनिएचर आर्टिस्ट की कलाकारी आपने पहले कहीँ नहीं देखी होगी
    जानिये स्वयंसेवक से गांधीवादी बने वीनू भाई से, कैसे गांधीजी की हत्या पर आरएसएस ने बांटी थी मिठाई
    युट्युबर ध्रुव राठी से जानिए योगी आदित्यनाथ की हकीकत

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *