
मुम्बई उच्च न्यायालय ने बलात्कार के एक अभियुक्त को ज़मानत पर रिहा करने का फैसला लिया है जो अपने आप में अजीब है लेकिन इसके पीछे जो कारण न्यायालय की समझ में आये वह तार्किक है। 11 जून 2014 को एक 23 वर्षीया महिला अपनी बहन से मिलने शिरोडा गयी थी। सुबह के 8 बजे एक व्यक्ति जिसका नाम समीर जाधव है ने उसको अपनी गाडी में खींच लिया और होटल ले गया। होटल में व्यक्ति ने महिला के साथ बलात्कार किया। अदालत को इसमें अचंभित यह लगा कि उस महिला ने इस घटना की रिपोर्ट मई 2015 में की यानी 11 महीने बाद।
शुरू में जब मामला ज़िला अदालत में गया तब अदालत ने समीर को दोषी पाया और सात वर्ष की सज़ा दी लेकिन समीर ने उच्च न्यायालय में अपील की और 15000 की ज़मानत पर रिहा हुआ।
जस्टिस अनंत बदर ने महिला की भूमिका पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा :
" प्रथम दृष्टया से यह कहानी असंभव लगती है कि पीड़िता अदालत को यह मनवाना चाहती है कि एक वयस्क नारी को एक अकेला पुरुष खींच कर गाडी में बिठाता है, वही पुरुष उसके मुँह को रुमाल से बांधता है और बिना हाथो के बंधे हुए उसी स्थिति में पुरुष महिला को ड्राइविंग करके होटल तक लेजाता है। सबूत इस बात के भी नहीं मिले कि महिला ने इस बात का कोई विरोध किया है जबकि उसके हाथ खुले थे और गाडी अभियुक्त चला रहा था "
अदालत ने आगे कहा
" यह देखा गया है कि प्रॉसिक्यूशन ने महिला के संस्करण को साबित करने लिए ठोस प्रमाण नहीं दिए जबकि प्रथम दृष्टया से ऐसा होना असंभव प्रतीत हो रहा है "
समीर के वकील ने अदालत में कहा है कि हमारा पक्ष इस बात का इनकार नहीं करता कि महिला और पुरुष के बीच कोई शारीरिक सम्बन्ध उस होटल में नहीं बने , लेकिन ऐसा जबरन हुआ है , यह कहना गलत है।
फ़िलहाल अदालत ने अगली तारिख दे दी है। पिछले वर्ष भी कुल बलात्कार के मामलो में से 54 फीसद झूठे थे। बड़ी संख्या में पाया गया है कि महिला स्वेच्छा से शारीरिक सम्बन्ध बना लेती है और उसके बात इस संबंधों को अपनी मांगो को पूरा करने के हथियार के तौर पर उपयोग करती है। यदि मांगे नहीं मानी जाती तो 3 , 6, 9 यहाँ तक कि 12 महीने बाद वो रेप का केस दर्ज कराती है।
आपका क्या कहना है अपने विचार प्रताक कीजिये
सोर्स
यह भी देखिये
युट्युबर ध्रुव राठी से जानिए योगी आदित्यनाथ की हकीकत
अपने काम या पढ़ाई पर फोकस करने की यह 4 दमदार टेक्नीक्स आपको अवश्य जाननी चाहिए
बीफ की अफवाह सुन होटल बाहर पहुचे 100 लोग, लगाए नारे। कोई हताहत नहीं, दो गिरफ्तार
देखिये इस बेघर आदमी का ज़बरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन , जो शायद आपकी आँखे नम करदे
No comments:
Post a Comment