• Breaking News

    Thursday, 30 March 2017

    अजगर के पेट में से निकला 25 वर्षीय गुमशुदा अकबर

    इंडोनेशिया

    अकबर नाम का एक 25 वर्षीय युवक जो इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में रहता था रविवार से ग़ायब था। पुलिस द्वारा इस युवक की तलाश जारी थी।  बीबीसी इंडोनेशिया को पुलिस ने बताया कि उन्हें एक बड़ा अजगर सांप मिला है और संदेह के तौर पर देखा जा रहा है कि सांप ही ने अकबर को निगला हुआ है

    यह अजगर सात मीटर (23 फुट) लंबा है. सांप को काटने के पश्चात् उसमें वही अकबर नामक युवक मिला. इसे रेटिकुलेटेड अजगर के नाम से जाना जाता है. यह दुनिया का सबसे बड़ा रेंगनेवाला जन्तु है. यह जिसे निगलता है, उसकी दम घुटने से मौत हो जाती है.

    ऐसा बहुत कम देखा गया है कि अजगर ने किसी वयस्क को खाया हो लेकिन जानवरो और छोटे बच्चो को खाने की खबरे मिलती रहती है

    सुलावेसी प्रान्त की पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने अकबर के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी तबसे पुलिस द्वारा अकबर को  खोजने का अभियान चलाया गया था।  इसी दौरान पुलिस को पाम के बागान में एक अजगर दिखाई दिया

    इंडोनेशिया

    पुलिस के वक्ता ने बताया कि जब अकबर नहीं मिला और उसके स्थान पर एक फूला हुए अजगर मिला तो ग्रामीणों को शक हुआ कि इसी ने अकबर को खाया है। जब सांप को काटा तो वाकई में उसमे से अकबर निकला

    ब्राविजया यूनिवर्सिटी के निया कर्निअवान ने बीबीसी इंडोनेशिया से कहा कि

    ये जंगली जानवरो को शिकार बनाते हैं. हालांकि ये इंसानों की बस्तियों में जाने से बचते हैं. ये पाम ऑयल के बगानों को शिकार के लिहाज से अच्छा समझते हैं. यहां जंगली सूअर और कुत्ते मिलते हैं.

    सोर्स 

    यह भी देखिये
    कानपुर आतंकी मॉड्यूल का कारतूस सप्लायर राघवेंद्र सिंह चौहान गिरफ्तार
    साधू की मीट खरीदते हुए फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने पर मुस्लिम युवक गिरफ्तार
    "यदि हम जीते तो उत्तरपूर्व राज्यो में गौ हत्या पर कोई प्रतिबन्ध नहीं लगेगा" : भाजपा
    OMG : इस यूट्यूबर ने बताया कि हाल ही में पास हुआ फाइनेंसियल बिल कैसे आपको रुला देगा

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *