• Breaking News

    Tuesday, 28 March 2017

    "यदि हम जीते तो उत्तरपूर्व राज्यो में गौ हत्या पर कोई प्रतिबन्ध नहीं लगेगा" : भाजपा



    भाजपा , एक ऐसी पार्टी जो देश में गौ रक्षा के लिए जानी जाती है। इनके गौ प्रेम के चर्चे दुनिया भर में फैले हुए है।  इनके बाल बच्चा संगठन सडको पर गौ रक्षा के नाम पर उत्पात मचाते है और गाय को यह माँ की संज्ञा देकर पूजा करते है।  इन्होंने देश में गाय के नाम पर हल्ला मचाया और उत्तर प्रदेश में बूचड़खानों को बंद करने की कहकर वोटों को फसल काटी लेकिन अब आम भारतीय अपना कटा हुआ महसूस कर रहा है।

    सोमवार को भाजपा के वक्ता ने कहा कि भाजपा पार्टी यदि सत्ता में आई तो उत्तरपूर्व के राज्यो में "गौ-हत्या" को निषेध नहीं करेगी क्योकि यह ईसाई बहुल राज्य है और यहाँ बीफ को अहम् खाद्य उत्पाद समझा जाता है।


    नागालैंड भाजपा के मुखिया विसासोली होंगू ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया

    " यदि हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यो की भांति गौ वध को नागालैंड में निषेध नहीं किया जायेगा। यहाँ हकीकत बहुत भिन्न है और हमारे नेता इस बात से परिचित है। "

    डेली को बताते हुए मेघालय के भाजपा मुखिया बताते है

    "उत्तर प्रदेश की भाँति लाइसेंस न होने पर बूचड़खानों के खिलाफ कार्यवाही होगी लेकिन गौ-वध पर कोई प्रतिबन्ध नहीं लगेगा। हम चाहेंगे कि सरकार वैध और साफ सफाई द्वारा जानवरो की कटाई और बिकाइ पर काम करे। हम भाजपा के साथ है क्योकि इसका अजेंडा विकास का है। पार्टी की हालत सुधर रही है और ज़्यादा से ज़्यादा लोग इससे जुड़ रहे है। "

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार मिजोरम के भाजपा अध्यक्ष जे वी लूना ने कहा

    " गायो की कटाई पर कोई मिजोरम और अन्य राज्यो, जहां ईसाई बहुल्य है, में कोई प्रतिबन्ध नहीं लगेगा "

    आपकी जानकारी हेतु बता दें कि गाय का मांस नागालैंड , मेघालय और मिजोरम में सबसे अधिक मात्रा में खाया जाता है।
    BJP

    आई ए एन एस के अनुसार वाणिज्य मंत्री निर्मला सीथारमन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अवैध बूचड़खाने बंद किये गए है और बेशक उनको बंद होना ही था।

    उन्होंने कहा :

    "उत्तर प्रदेश में अवैध बूचड़खानों को बंद किया गया है।  मुख्यमंत्री योगी ने सिर्फ अवैध बूचड़खानों के लिए ही आदेश दिया है , इसमें मतों की भिन्नता नहीं हो सकती। "


    स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा :

    " हम केवल अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्यवाही कर रहे है। जिनके पास लाइसेंस है वह सुचारू रूप से अपना काम करे।  उनको बिना डरे लाइसेंस लेते समय की गयी शर्तो के अनुरूप कार्य करना है।  मुर्गा , मछली और अंडा बेचने वाली दुकानों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।"

    उत्तरपूर्व राज्यो में गाय को कटने देने की भाजपा की नीति साफ़ बताती है कि भाजपा को हिन्दू समाज की भावनाओ की कोई फ़िक्र नहीं है।  एक तरफ उत्तरप्रदेश , राजस्थान और महाराष्ट्र में मात्र हिन्दू वोट बैंक के लिए यह गाय को माँ की उपाधि देते है वही मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में उसी माँ को कटने देने की नीतियों पर अमल करते है। यह खबर सुनकर अब सिर्फ यही कहा जा सकता है कि बड़ी ही बेशर्मी से भाजपा ने अपने भगतो का काट डाला

    सोर्स : ज़ी न्यूज़  , हिंदुस्तान टाइम्स  , हिन्दुस्तान टाइम्स  , द इंडियन वौइस् 

    यह भी देखिये
    OMG : इस यूट्यूबर ने बताया कि हाल ही में पास हुआ फाइनेंसियल बिल कैसे आपको रुला देगा
    इन 10 उपलब्धियों को सबसे पहले प्राप्त कर केरल बना "अव्वल नंबर राज्य "
    सही समय पर खींची गयी यह 10 तस्वीरे देख मुस्कुरा उठेंगे आप
    एंटी रोमियो स्क्वाड ने भाई बहन को किया गिरफ्तार , किरकिरी के बाद माफ़ी मांगी

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *