दिल्ली के जंतर मंतर में तमिलनाडु से आये 170 किसानो ने अपनी भयावह स्थिति को दर्शाने के लिए अलग ढंग से प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे किसान शांतिपूर्वक लेकिन अलग ढंग से प्रदर्शन करके सरकार का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहते है और सूखे के कारण नुकसान उठाने के बाद अब वह चाहते है कि सरकार उनके कर्जे को माफ़ करदे।

सॉशल मिडिया पर मुद्दों को उठाने वाले यूज़र सय्यद आसिफ अली के फेसबुक से ली गयी पोस्ट के आधार पर आपको बताया जागरूक किया जा रहा है
शर्मिंदा करने वाली तस्वीरें !!
==================
जी हाँ, यह भारत की ही तस्वीरें हैं. यह तस्वीरें हैं भारतीय किसानों की जो तमिलनाडु से आकर दिल्ली में जंतर मंतर पर अपने साथी किसानों की आत्महत्याओं से क्रुद्ध होकर दो दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं !

फतवों और सत्ता के गुणगान में मस्त भांड मिडिया के लिए शायद यह खबर कोई अहमियत नहीं रखाती, मगर यह दृश्य एक भयावह सच्चाई को नहीं छुपा सकता जो यह किसान अपने प्रदर्शन के ज़रिये देश को बताना चाह रहे हैं !
सूखे के चलते तमिलनाडु में पिछले चार महीने में 400 किसानों की मौत हो गई है. राज्य के किसान कर्ज माफी और सूखा राहत पैकेज की मांग को लेकर पिछले तीन दिन से 170 किसान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं !
‘तमिलनाडु में पिछले 140 सालों में सबसे खराब सूखा पड़ा है. पिछले चार महीने में करीब 400 किसानों ने खुदकुशी कर ली है. उनकी फसलें बर्बाद हो गई थीं. सूखा राहत के नाम पर सरकार ने हमें तीन हजार रुपये दिए हैं. इतने में हमारा गुजारा कैसे चलेगा. हम यहां पर उन किसानों का कंकाल लेकर यहां दिल्ली आए हैं जिन्होंने पिछले दिनों आत्महत्या की है !
हम यह दिखाना चाहते हैं कि केंद्र सरकार हमारी मदद करने में असफल रही है. हमारे हाथ में कटोरा है जो यह बताता है कि हम किसानों के पास अब कुछ नहीं बचा है.’ ये बातें तमिलनाडु से दिल्ली प्रदर्शन करने आए किसानों के नेता पी. अय्याकन्नु ने बताई !
किसानों के संगठन डीटीएनआईवीएस के अय्याकन्नु ने बताया, ‘हमने अपना विरोध प्रदर्शन तीन दिन पहले शुरू किया था लेकिन कोई भी हमारे मुद्दों को सुनने को तैयार नहीं है. हम लोग प्रदर्शन खत्म करने की योजना तब तक नहीं बना रहे जब तक केंद्र हमें बातचीत के लिए नहीं बुलाता है. हम 100 दिन तक भूख-हड़ताल के लिए तैयार हैं. हमारे पास प्रदर्शन के अलावा कोई विकल्प नहीं है !
Source 1
Source 2
यह भी पढ़िए
बरेली के एक गाँव में लगे पोस्टर , मुस्लिम समुदाय से गाँव छोड़ने को कहा नहीं तो होंगे स्वयं ज़िम्मेदार
क्या EVM मशीन को HACK किया जा सकता है, जानिए पूरा सच





No comments:
Post a Comment