• Breaking News

    Wednesday, 1 March 2017

    इस लड़की ने ट्वीटर पर माँगा मोदी जी से उनका स्टोल , इसके बाद देखिये मोदी जी ने क्या किया



    महाशिवरात्रि की संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित वेल्लनगिरी पहाड़ियों पर हो रहे उत्सव में थे जहां उन्होंने 112 फुट लंबी आदियोगी शिव की प्रतिमा का अनावरण किया।  इस उत्सव में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक जग्गी वासुदेव ने मोदी जी को एक हरे-नीले रंग का स्टोल उपहारस्वरूप दिया जिसपर आदियोगी शिव का चेहरा छपा हुआ था।  स्टोल देखने में काफी खूबसूरत और आकर्षक था।


    इस स्टोल ने एक ट्वीटर यूज़र शिल्पी तिवारी का ध्यान भी खींचा लेकिन शिल्पी यही नहीं रुकी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से स्टोल प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की।

    शिल्पी ने शायद यह ट्वीट बस ऐसे ही कर दिया होगा और उनको इसकी ज़रा भी भनक नहीं लगी होगी कि उनका यह ट्वीट मोदी जी के नज़रो से गुज़र सकता है। ऐसा हुआ भी , बल्कि मोदी जी ने उनकी फरमाइश पूरी करते हुए उनको वही स्टोल भेज दिया जो उन्होंने पहना था

    25 फ़रवरी को शिल्पी तिवारी तक वह स्टोल पहुँचा दिया गया और उसके साथ मोदी जी ने ट्वीट का प्रिंट निकाल कर उसपर ऑटोग्राफ भी देदिया


    मोदी जी के इस भाव से शिल्पी को बहुत ख़ुशी हुई और उन्होंने फिर से ट्वीट करके अपना यह अनुभव साझा किया

    सच में , मोदी जी का यह भाव काफी बढ़िया और सराहनीय है।  आपका इसके बारे में क्या ख्याल है अपने कमेंट साझा करे

    यह भी पढ़िए
    >इस हिन्दू ब्राह्मण महिला की एक व्हाट्सएप्प यूज़र के साथ बीफ की वार्ता पढ़कर आप दंग रह जायेंगे
    >इन 13 तस्वीरों में असम के युवक ने भाजपा से पूछा कि जिन आतंकियों ने उनके पिता की हत्या की वह भाजपा में आकर देशभक्त कैसे हो गए
    >तारिक फतेह के खिलाफ देवबंद में सैकड़ों महिलाओं का विरोध प्रदर्शन
    >यह थे आज़ादी के सिपाही और भगत सिंह के चाचा , जिनको इतिहास ने भुला दिया

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *