पाकिस्तानी मूलनिवासी तारिक फतेह के खिलाफ देवबंद में किए गए प्रदर्शनों के बाद पुलिस प्रशासन ने लिया नोटिस, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कोतवाल चमन सिंह ने दर्ज किया मुकदमा
देवबंद, 7 /मार्च (प्रेस रिलीज़)
कनाडा से आकर मीडिया चैनलों के माध्यम से देश की अखंडता और गंगा-जमुनी तहजीब को आग लगाने की कोशिश करने वाले, इस्लाम, कुरान और हदीस और इस्लामी इतिहास पर कीचड़ उछालने वाले पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तारिक फतेह और उसके कार्यक्रम "फतेह का फतवा"
के खिलाफ आज देवबंद कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है,
जिस में इस कार्यक्रम के पिछले नौ शो में मदरसों,इस्लामी किताबों, अवलिया अल्लाह,इस्लामी बादशाहों, चारों खलीफा विशेष तौर पर सैयदना उमर बिन खिताब र. पर किए गए
आपत्तिजनक टिप्पणियों को बतौर सबूत पेश किया गया है,
इस बात की जानकारी आज देवबंद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता मेहदी हसन एैनी क़ासमी ने दी,
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को देवबंद के उलमा के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने देवबंद कोतवाल चमन सिंह चावड़ा से मुलाकात करके तारिक फतेह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने और अभिवयक्त की स्वतंत्रता का नाजायज़ फायदा उठाने,
दारुल उलूम देवबंद और अन्य मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताने आदि के मामलों में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की अपील की थी .
उन्होंने बताया कि यह तहरीर सहारनपुर जिलाधिकारी को भी भेजी गई थी,
जिस पर आज सहारनपुर पुलिस कप्तान के आदेश पर नज़ीफ़ अहमद पुत्र अब्दुल लतीफ़ मुहल्ला ख़ानक़ाह देवबंद,
मेहदी हसन एैनी,
इस सप्ताह की चुनिन्दा खबरे एक ही पोस्ट में एक क्लिक करके पढ़ें
महमूद उर सिद्दीकी, सैयद जाकिर हुसैन आदि की ओर से तारिक फतेह के खिलाफ (इस्लामी खलीफा) सैयदना उमर बिन ख़त्ताब और दूसरे औवलिया पर झूठे आरोप लगाने, हिजाब और तलाक सहित इस्लामी मुद्दों पर कीचड़ उछालने,
उलेमाए इस्लाम को बदनाम करने और मदारिस इस्लामिया पर आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसे मामलों में 153A 295A जैसे गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गयी है,
मुक़दमा दर्ज होने के बाद मौलाना नज़ीफ़ अहमद कासमी अज़हरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तारिक फतेह के खिलाफ देवबंद से युवाओं द्वारा उठाई गई यह पहली और मजबूत कानूनी आवाज है,
हमें भारत की न्यायपालिका और प्रशासन पर शत प्रतिशत विश्वास है कि वह देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी यानी मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए तारिक फतेह के ख़िलाफ़ ठोस कार्रवाई करते हुये मुसलमानों बल्कि न्याय पसंद भारतियों के कानून पर विश्वास को अधिक बढ़ावा देंगें.
ज्ञात हो कि इससे पहले जी न्यूज के विवादास्पद कार्यक्रम "फतेह का फ़तवा" के खिलाफ एक याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में हिफ़ज़ुर्रहमान ख़ान ने दाखिल की है,
जिस पर हाईकोर्ट ने केंद्रीय सूचना मंत्रालय को को नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है,
साथ ही बुलंदशहर के खुर्जा थाने में भी तारिक फतेह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है.
पत्रकारों से संबोधित करते हुये जस्टिस एंड डेवलपमेंट फ्रंट के कनवीनर मेहदी हसन एैनी क़ासमी ने
गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से भी अपील की है कि तारिक फतेह का वीज़ा कैंसिल करके उसे फौरी तौर पर देश बदर किया जाये ताकि देश की लोकतंत्रता पर सबका विश्वास बढ़े.
और हिंदू व मुस्लिम आपस में मिल जुलकर रहें.
इस तरह हो रही भारत पाक बोर्डर पर गायो की तस्करी : देखे वीडियो
Shocking : अयोध्या में उस आदमी का इंटरव्यू जिसने बाबरी मस्जिद को शहीद किया था
बीजेपी विधायक के पति ने इंस्पेक्टर श्री राम को मारा थप्पड़, भाजपाइयों ने की पत्थरबाज़ी, जला पेट्रोल पम्प

ट्रम्प का असर : अमेरिका के बाद अब न्यूज़ीलैंड में भारतीय के साथ बदसलूकी , कहा वापस अपने देश जाओ

अमेरिका में उगा फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद , भारतीय इंजीनियर की हत्या , हत्यारे ने कहा " निकल जाओ मेरे देश से
आईएसआई जासूसी कांड में विहिप से जुड़े तार : Outlook Hindi

भगवा आतंकियों के पकड़े जाने पर ABVP की गुंडागर्दी , JNU में कश्मीरी छात्र को पीटा

दावा : ईरान की इन गुम्बदों जैसी सुंदरता आपने कही नहीं देखी होगी


No comments:
Post a Comment