उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के एक दिन बाद राजस्थान के जयपुर में गौ रक्षको ने एक होटल के बाहर बीफ को लेकर हंगामा मचाया। रविवार शाम राष्ट्रीय महिला गौ रक्षा संगठन की नेता कमल दीदी बानी पार्क में स्थित विक्ट्री सिनेमा के पास हयात रब्बानी होटल के नज़दीक गायो की देखरेख के दौरे पर निकली थी, तब उन्होंने होटल के कर्मचारी को होटल का बचा हुआ खाना कूड़े में डिस्पोज़ करते देखा। दीदी और उसके ग्रुप ने कर्मचारी पर "बचा हुआ बीफ गायो को खिला कर उनको दूषित करने का" इलज़ाम लगाया। बस फिर क्या था भीड़ जमा हो गयी और किसी से यह नहीं पूछा गया कि राष्ट्रीय गौ रक्षा संगठन की नेता तो आप हो फिर आपके राज में गाये कूड़े के ढेर में क्या कर रही है।
पीपल यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज़ से सम्बन्ध रखने वाली कविता श्रीवास्तव जिनको होटल मालिक के रिश्तेदारो ने कॉल करके सहायता मांगी, ने बताया :
"पुलिस को शिकायत कराई गयी कि होटल में बीफ पकाया जाता है। मौके पर गौ रक्षको के अलावा स्थानीय मिडिया और पुलिस भी पहुँच गयी। लगभग 100 की भीड़ होटल के बहार "जय श्री राम" के नारे लगाने लगे"
पुलिस ने होटल के मालिक नईम रब्बानी की खोजबीन शुरू कर दी है। उनके ब्रदर इन लॉ , जिनका इस व्यवसाय से कोई ताल्लुक नहीं, को थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया। होटल के रिसेप्शनिस्ट और कलीनर को सीपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल से सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने वाले कुछ ब्रॉउचर मिले है जिनको जमाते इस्लामी हिन्द के दफ्तर से लाया गया है। पुलिस ने जमाते इस्लामी के दफ्तर में भी होटल मालिक की जाँच करनी शुरू कर दी है।
कविता श्रीवास्तव ने कहा :
" जैसे ही मुझे होटल मालिक के परिजनों का कॉल आया मैं सिंधी कैंप पुलिस स्टेशन गयी। हमने किसी तरह उनके ब्रदर इन लॉ अब्दुल रहमान रब्बानी को पुलिस से छुड़वाया। जब उनको घर छोड़ा ही था कि पता चला पुलिस ने होटल से 2 कर्मियों को छुड़ा लिया है। पुलिस ने बताया कि अब इनको मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जायेगा। "
कविता श्रीवास्तव ने बताया कि मात्र एक कॉल पर होटल से सभी मेहमानों को निकाल कर होटल सील कर दिया गया है। हयात रब्बानी होटल को अपनी अच्छी सेवा के लिए कई अवार्ड्स भी मिल चुके है।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस अशोक गुप्ता ने कहा :
"दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर मांस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पहली नज़र में यह नहीं कहा जा सकता कि कोई अपराध हुआ है।"
जब उनसे पूछा गया कि होटल क्यों सील किया गया तो उन्होंने कहा होटल पुलिस ने नहीं नगर निगम ने सील किया है। मेयर अशोक लाहोटी , जिनके कॉल पर होटल सील किया गया है से टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन विफल रहा।
यह पहला मामला नहीं है इससे पहले उत्तर प्रदेश के दादरी में सितंबर 2015 में अख़लाक़ नामक व्यक्ति को मात्र बीफ की अफवाह के चलते घर में घुस कर भीड़ द्वारा मारा जा चुका है। नागौर के खिमसर तहसील के अब्दुल गफ्फार कुरैशी को भी इसी तरह बीफ की अफवाह के चलते जान से हाथ धोना पड़ा। सोशल मिडिया पर मृत गायो के शरीर को फैला कर उनपर 200 गायो की हत्या का आरोप लगाया गया। हज़ारो लोग कुम्हारी गाँव के उस मैदान में जमा हुए जिसे म्युनिसिपल विभाग के ठेकेदार ने मृत गायो के लिए किराए पर दिया हुआ था। क़ुरैशी जो इन सब से अनजान थे उनको लोहे की छड़ो से पीट पीट कर मार डाला था
सोर्स
यह भी देखिये
देखिये इस बेघर आदमी का ज़बरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन , जो शायद आपकी आँखे नम करदे
जानिये आखिर क्यों एक स्टैंड-अप कॉमेडियन कथित राष्ट्रवादियो से धमकिया खा रहा है
मंदिर में मिली 45 डिटोनेटर और 30 जेलाटिन छड़े। पुलिस ने कट्टरपंथी गतिविधियों से किया इंकार
फेसबुक पर विदेशी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करनी पड़ी महँगी , लगा 11 लाख का चूना
No comments:
Post a Comment