• Breaking News

    Tuesday, 14 March 2017

    गुजरात के एक मंदिर के सौजन्य से पेश है जादुई कलम जो बच्चो को बचाएगी फेल होने से



    इसमें कोई शक नहीं कि विद्यार्थीगण अच्छे नंबर प्राप्त करने  बहुत मेहनत  करते है।  हम भी जानते है जैसे जैसे परीक्षा की तारीख नज़दीक आती है टेंशन बढ़ना शुरू हो जाती है सबसे।  सबसे बड़ा भय यह होता है कि कही फेल न हो जाए और एक साल न खराब हो जाए।  इसी भय से आपको बचाने गुजरात का एक मंदिर आगे आया है जिसके "करिश्माई कलम" से आप परीक्षा में उत्तीर्ण हो जायेंगे।


    via GIPHY

    गुजरात के पंचमहल ज़िले के काष्ठभाजन मंदिर ने छात्रों के लिए करिश्माई पेन सेट उतारा है जिसके माध्यम से सभी पास हो जायेंगे और कोई फेल नहीं होगा।

    मंदिर के माध्यम से एक पर्चा बांटा जा रहा है जो कहता है कि इस कलम में "अलौकिक शक्तियां" है और यह हनुमान सरस्वती यज्ञ से प्राप्त हुआ है। पर्चा गुजराती भाषा में है और छात्रों की सफलता का वादा करता है।


    इस करिश्माई कलम को हनुमान सेवक श्री दुष्यंत बापूजी लेकर आये है और फ़िलहाल यह ट्विटर पर घूम रहा है।

    यह पर्चा अभिभावकों से पूछ रहा है कि

    क्या आप चाहते है आपका बच्चा परीक्षा में सफल हो जाए ?
    क्या आप अपने बच्चे के साल को लेकर चिंतित है ?
    क्या आप चाहते है आपका बच्चा कक्षा आठ, नौ, एस एस सी, एच एस सी या कॉलेज परीक्षा पास कर जाए ?


    अब आपको इस कलम का मूल्य बताता हूँ।  इसकी कीमत 1900 रुपए रखी गयी है।  हालांकि असफल होने पर पैसे वापस देने का भी वादा किया जा रहा है।  इस कलम को खरीदने के लिए आपको अपनी आई डी, हॉल टिकेट की कॉपी, मोबाइल नंबर और एग्जाम रिसिप्ट दिखानी पड़ेगी।

    भारत सपनो का देश है यहाँ सब कुछ बिक सकता है बस बेचने की कला आपके पास होनी चाहिए।  यह उस देश की दास्तान है जहां इसरो के वैज्ञानिको ने अभी स्पेस में सबसे ज़्यादा राकेट छोड़ रूस का रिकॉर्ड तोडा है।

    इस कलम के बारे में आपका कहना है कमेंट बॉक्स में अपने कीमती विचार अवश्य रखे

    यह भी देखिये
    post-feature-imageकैशलेस का साइड इफ़ेक्ट : डॉ के डेबिट कार्ड से टोल कलेक्टर ने 40 की जगह 4 लाख काटे
    post-feature-imageयहाँ करते है लोग सांस लेने के लिए संघर्ष , नागरिको के साथ सैनिको को भी फंसाया जाता है फ़र्ज़ी मुकद्दमे में
    post-feature-imageसुशील मोदी ने लेनी चाही लालू की चुटकी , लेकिन लालू के जवाब ने कर दिया उनको ट्रोल
    post-feature-image16 ऐसी जगहें जिनको देख कर आप कहोगे कि यह दूसरे ग्रह की है

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *