• Breaking News

    Sunday, 19 March 2017

    जानिये आखिर क्यों एक स्टैंड-अप कॉमेडियन कथित राष्ट्रवादियो से धमकिया खा रहा है

    3 साल पहले हम में से किसी ने भी किसी अन्य को राष्ट्रवाद और देशभक्ति की बाते करते और थोपते नहीं देखा था लेकिन अब समय बदल चुका है। भारी संख्या में लोग अब हर किसी को देशभक्त और देशद्रोही अपने तरीके से बनाने में लगे है।  आज हालात यह है कि स्नैपचैट की एक मज़ाकिया विडियो लोगो के बर्दाश्त से बाहर है और एक स्टैंड अप कॉमेडियन चुटकुले सुनाने के कारण मौत की धमकिया खा रहा है

    कुणाल कामरा , एक स्टैंडअप कॉमेडियन है जिन्होंने 2 हफ्ते पहले एक हास्य व्यंग से भरपूर विडियो बनाई जिसमे उनका उद्देश्य श्रोताओ को हँसाना तो था ही साथ में यह बताना भी था कि कैसे आज कुछ कथित राष्ट्रवादी देश के असल मुद्दों को राष्ट्रवाद और " सैनिक सियाचिन में खड़े है" जैसी बाते कहकर भटका रहे है।
    इससे पहले आप यह पोस्ट आगे पढ़ो आपके लिए पहले यह जानना आवश्यक है कि कुणाल ने आखिर क्या कहा।  पहले आप विडियो देखिये



    आशा है आपने कुणाल की विडियो देख ली और आपने इसे किसी भी प्रकार  विरोधी नहीं पाया होगा लेकिन बहुत लोगो को इसके कंटेंट से ऐतराज़ है।  बात ऐतराज़ की हो तो वह स्वागत योग्य है क्योकि इस देश में ऐतराज़ करने की स्वतंत्रता है लेकिन जब कोई इस विडियो के कारण कुणाल को अंजाम भुगत लेने की धमकी देता है तब यह एक चिंता का विषय बन जाती है। ऐसे ही कुछ धमकियों के बारे में कुणाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी।


    कुणाल ने कहा कि विरोधियो के विरोध का वह स्वागत करते है लेकिन विरोधी इस तरह मात्र भिन्न दर्शन रखने पर धमका नहीं सकते

    कुणाल आगे लिखते है कि वह आगे भी अपने श्रोता गणों को अपने व्यंग से हंसाते रहेंगे


    क्या मौजूदा परिवेश में भारत के लोगो पर कोई फनी कंटेंट बनाना अपराध है ? क्या अगर अपराध भी है तो भीड़ को इसकी आज़ादी है कि सबक सिखाये।  क्या कुणाल ने किसी धर्म या धर्म के नेता पर कटाक्ष किया।  क्या हम पाकिस्तान नहीं बनते जा रहे।

    यह भी पढ़िए
    मंदिर में मिली 45 डिटोनेटर और 30 जेलाटिन छड़े। पुलिस ने कट्टरपंथी गतिविधियों से किया इंकार
    फेसबुक पर विदेशी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करनी पड़ी महँगी , लगा 11 लाख का चूना
    आज का भारत "भक्तिकाल" में परिवर्तित हो गया है "कलयुग का भक्तिकाल" : मोहम्मद ज़ाहिद
    अपने मृत परिजनों की खोपड़ी की माला पहन, निवस्त्र होकर प्रदर्शन क्यों कर रहे है किसान

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *