दायजी वर्ल्ड के अनुसार कर्णाटक के विधायक और कई माइनिंग कंपनी से जुड़े बी ए मोहिनुद्दीन बावा ने एक करोड़ पैंसठ लाख की गाडी खरीदी। पिछले ही हफ्ते भारत में लांच हुई यह गाडी वॉल्वो की XC90 T9 हाइब्रिड गाडी थी।
विधायक ने यह गाडी अपने बेटे को चलाने दी। उनका बेटा जब गाडी में ईंधन भरवाने नज़दीकी पेट्रोल पम्प पर गया तो स्टाफ ने गलती से गाडी में डीज़ल भर दिया। जिससे गाडी खराब हो गयी।
गाडी को ट्रक की मदद बंगलौर ले जाया गया जहां उसे पूरी तरह से साफ़ किया जाना है। पेट्रोल पम्प के स्टाफ ने अपनी गलती मानी और विधायक साहब ने भी बड़प्पन का परिचय दिया।
उन्होंने बड़े ही शांत रहकर इसे "मानवीय भूल" करार दिया और कहा कि इंसानो से गलती है और हम मशीनों से ज़्यादा इंसानो की इज़्ज़त करते है।
मोहिनुद्दीन बावा ने कहा :
"मेरे बेटे को गाड़ियों का शौक है और उसी सुझाव पर मैंने यह गाडी ली थी। हालाँकि मेरा बेटा जब ईंधन भरवाने गया तो स्टाफ को बोला कि पेट्रोल डालना है लेकिन जब वो बिल भरने गया तो स्टाफ ने गलती से डीज़ल डाल दिया। यह एक गलती है और इंसानो से गलतिया होती रहती है।"
वैसे किसी की लगभग डेढ़ करोड़ की गाडी ख़राब हो जाए यह दुखद तो है ही लेकिन मंत्री जी के रवैये ने एक बार सिद्ध किया कि वाकई इस देश की राजनीती में मानवीय पहलुओ को समझने वाले लोग अभी भी मौजूद है।
यह भी देखिये
झगडे में सर पर ईंट मारकर ऑटो वाले की हत्या। एक मिनट के अंदर दो परिवार हुए बर्बाद
अजगर के पेट में से निकला 25 वर्षीय गुमशुदा अकबर
कानपुर आतंकी मॉड्यूल का कारतूस सप्लायर राघवेंद्र सिंह चौहान गिरफ्तार
साधू की मीट खरीदते हुए फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने पर मुस्लिम युवक गिरफ्तार

No comments:
Post a Comment