• Breaking News

    Wednesday, 15 March 2017

    जानिये आखिर क्यों बुर्का पहन कर जान बचाने को मजबूर है हिंदू महिला? PM मोदी से लगाई मदद की गुहार


    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने ससुराल वालो पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित महिला के पति की मृत्यु हुए 6 वर्ष बीत चुके है। आरोप है तब से ही ससुरालवालों ने उसपर अत्याचार करने शुरू कर दिए। महिला का आरोप है कि ससुरालवालो ने देवर के साथ शादी की बात कहकर उसे देवर के साथ रहने को मजबूर किया और शादी की बात टालते रहे।  शादी के लिए ज़ोर देने पर उसके साथ मारपीट कर, घर से निकाल दिया गया। महिला ने अपने साथ हुए अत्याचार की शिकायत थाने मे कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


    परंतु मुकदमा दर्ज होने के तीन माह बाद भी कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई। अब आरोपी पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस कारण महिला हिन्दू होने के बावजूद बुर्का पहन अपनी सुरक्षा करने पर मजबूर है। पीड़ित महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है।
    बुर्का पहन जान बचाने को मजबूर हिंदू महिला, मोदी से की गुहार
    मामला जलालाबाद थाना क्षेत्र के खाई खेड़ा गांव का है। 35 वर्षीय महिला जिसका नाम नीलम बताया जा रहा है , की शादी गांव के ही व्यक्ति प्रेम चंद्र से हुई थी। शादी के बाद नीलम के दो बच्चे हुए। पीड़ित महिला अनुसार उसके पति की 6 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसका पति किसान था और उसकी बीस बीघा खेती है जिसपर उसके देवर और ससुराल वालों ने कब्जा कर रखा है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति के मौत के बाद उसके सास-ससुर ने देवर के साथ शादी का झांसा दिया और बगैर शादी कराए उसका देवर उसको अपने पास रखता रहा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। जब वह देवर से शादी की बात करती तो वह उसके साथ मारपीट करने लगता था और बच्चों को भी जान से मारने की भी धमकी देता था।

    फ़िलहाल बच्चों को सास-ससुर और देवर ने अपने कब्जे में कर लिया है।  घर से बेघर हुई महिला ने थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ रेप और जान से मारने की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन तीन माह बाद भी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है और अब वह तीन माह से पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता दर-दर की ठोकरें खा रही है लेकिन न्याय मिलने की उम्मीद कहीं से नही दिख रही है। पीड़िता ने अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से न्याय के गुहार लगाई है।

    पीड़ित महिला अनुसार वह हिन्दू होने के बावजूद बुर्का पहनकर घूमने को मजबूर है क्योंकि उसे लगातार जान से माने की धमकी मिल रही है। महिला अपनी पहचान छुपाए घर से बाहर निकल रही है। यहां तक की थाने मे भी उसे बुर्का पहनकर ही जाना पड़ रहा है। वहीं सीओ सुमित शर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं है। उस महिला के आरोपों मे सच्चाई होगी तो जरूर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
    यह भी देखिये 
    post-feature-imageगुजरात के एक मंदिर के सौजन्य से पेश है जादुई कलम जो बच्चो को बचाएगी फेल होने से
    post-feature-imageकैशलेस का साइड इफ़ेक्ट : डॉ के डेबिट कार्ड से टोल कलेक्टर ने 40 की जगह 4 लाख काटे
    post-feature-imageयहाँ करते है लोग सांस लेने के लिए संघर्ष , नागरिको के साथ सैनिको को भी फंसाया जाता है फ़र्ज़ी मुकद्दमे में

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *