कन्नूर , केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के एक कार्यकर्ता, जो 2016 में हुई सीपीआई नेता धनराज सीवी की ह्त्या का 12वां आरोपी था , की बड़ी बेरहमी से ह्त्या कर दी गयी जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। भाजपा नेता इस ह्त्या से इतना गुस्साए है कि उन्होंने इलाके में AFSPA कानून लगाने की मांग की है। यह वही कानून है जो कश्मीर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में लगा हुआ है
इस ह्त्या के लिए सीपीआई(एम) के कार्यकर्ताओ को ज़िम्मेदार बताया जा रहा है। घटना कुन्नूर के पयन्नूर स्थित जिले के रामनाथली की है। मृतक का नाम पी बीजू था और वह संघ के मंडल कार्यवाहक थे। पुलिस ने बताया कि बीजू पर तलवार से हमला किया गया है
हमला होने के बाद बीजू को पेरियारम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया वहाँ डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति हो गयी
विदित हो कि सीपीआई नेता धनराज की ह्त्या के आरोप में बीजू गिरफ्तार किये गए थे जिसके बाद वह ज़मानत पर रिहा हुए। भाजपा ने इसे बदले की भावना से की गयी ह्त्या बताया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है
आपको बता दे कि केरल में संघ और कम्युनिस्ट दोनों पार्टिया आपस में बुरी तरह लड़ती है। जहां संघ कम्युनिस्ट पर हिंसा का आरोप लगाते है तो वही कम्युनिस्ट संघ पर हिंसा का आरोप लगाते है। अभी कुछ दिनों पहले संघ के एक नेता ने केरल के मुख्यमंत्री का सर लाने के एवज में इनाम की घोषणा भी की थी।
सोर्स
Sponsor Post
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment