रेज़ा परसतेश 25 वर्षीय युवक है। इनका चेहरा मशहूर सॉकर खिलाड़ी लिओनेल मेस्सी से बहुत ज़्यादा मिलती है। इसी कारण यह कानूनी पचड़े में भी फंस गए है। रेज़ा , जो एक ईरानी छात्र है, ने कुछ महीने पहले अनुभव किया कि इनका हुलिया अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाडी मेस्सी से बहुत मिलता जुलता है जिसके बाद उन्होंने मेस्सी जैसा हेयर स्टाइल और फेसिअल हेयर रखे। उन्होंने मेस्सी के जर्सी जैसी 10 FC बार्सिलोना की जर्सी भी लेली। जिसके बाद वह हूबहू मेस्सी जैसे दिखने लगे जिससे उनके इलाके के लोग धोखा खा गए और लोगो का जमावड़ा सेल्फी लेने के लिए लग गया। रेज़ा परसतेश को कानून व्यवस्था भंग करने के लिए हिरासत में ले लिया गया लेकिन बाद में उनको छोड़ दिया। अब रेज़ा के पास न्यूज़ वालो और मॉडलिंग एजेंसी वालो के कॉल आने लग गए है
रेज़ा की शक्ल मेस्सी से इतनी मिलती है कि आप भी शायद एक बार धोखा खा जाये। देखिये तस्वीरों में। क्या आप बता सकते है असली मेस्सी कौन है ?
वीडियो देखिये
Sponsor Post
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment