• Breaking News

    Tuesday, 2 May 2017

    ज़मीन पर बैठे इस व्यक्ति को सोशल मिडिया में आखिर "दानवीर सम्राट" की उपाधि से क्यों सम्मानित किया जा रहा है


    सोशल मीडिया पर ज़मीन पर बैठे चाय पी रहे इस वृद्ध व्यक्ति को सखावत का शहंशाह यानी दानवीर सम्राट कहकर सम्बोधित किया जा रहा है। आखिर क्या कारण है कि फेसबुक पर इस वृद्ध को इतने सम्मान के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।

    इस वृद्ध के बारे में बताया जा रहा है कि इसका नाम अब्दुल शकूर छीपा हैं और ये पेशे से एक आम पत्थर का काम करने वाला दिहाडी मज़दूर हैं ये तस्वीरे जोधपुर में अभी कुछ दिन पहले हुए माहे तैबा अवार्ड फंक्शन की है जिसमे इस शख्स को सम्मानित किया गया था।

    Image may contain: one or more people and people sitting

    इन्होंने अपनी मां नसीबन को हज करवाने के लिए पैसा जमा किया था लेकिन कुदरत को ये मंजूर नही था और एक बड़ी बीमारी की वजह से वो चल बसी। शकूर ने अपनी खाली पड़ी ज़मीन को मां की याद में अस्पताल के लिए दान कर दिया। उनका कहना है कि जिन ग़रीब मरीज़ों को इलाज के लिए रूपये नसीब नहीं होते हैं उनको मां की याद में बनाई हुई डिस्पेंसरी में चिकित्सा उपलब्ध होगी तो मां को कब्र में सवाब और मग़फिरत का ज़रिया समझूंगा। उनकी दान की गई ज़मीन पर सरकारी सहयोग से आज डिस्पेंसरी खड़ी है और ग़रीबों का निशुल्क इलाज हो रहा है।

    No automatic alt text available.


    इतना ही नहीं फटे पुराने कपड़ों में मजदूरी करने वाले शकूर ने पिछले दिनों अपनी दो ज़मीनें मस्जिद और समाज के भवन व मदरसे के लिए भी दान कर दी हैं इसके अलावा ये एक जमीन को सरकारी लैबोरेटरी के लिए देना चाहते हैं।

    देखिये फेसबुक पर अलग अलग लोगो ने किस तरह इनको प्रस्तुत किया।








    वाकई , इस व्यक्ति के दान दक्षिणा के बारे में जान कर हम भी इनको सखावत का शहंशाह यानी दानवीर सम्राट कहना पसंद करेंगे

    Sponsor Post 


    यह भी देखिये
     आसाम : गाय चोरी को लेकर दो मुस्लिम युवको की हत्या
    बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने दोस्तों संग की बीफ पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
    इन तस्वीरों से समझिये कि आपको हेलमेट क्यों लगाना चाहिए 
    मेरठ से 117 किलो नील गाय का मांस और 40 आधुनिक बदूंके बरामद  

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *