अमरोहा में मुस्लिम समुदाय को स्थानीय प्रशासन द्वारा मस्जिद में नमाज़ पढ़ने से रोका गया। बाद में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है।
मुस्लिम समुदाय को नमाज़ पढ़ने से रोकने का निर्णय आरएसएस के किसान संगठन की शिकायत पर लिया गया। किसान संगठन ने नमाज़ पढ़ने पर हिंसा की धमकी भी दी है
सुप्रीटेंडेंट ऑफ़ पुलिस , संतोष मिश्रा ने कहा कि 2016 के रिकॉर्ड तक विवादित जगह पर कोई मस्जिद नहीं थी। बाद में धीरे धीरे लोग आते गए और उधर नमाज़ पढ़ने लगे।
उन्होंने कहा
" बाहरी लोग यहाँ आकर धार्मिक वचन देने लगे। इसके बाद लोग यहाँ नमाज़ पढ़ने आने लगे जिसका विरोध बहुसंख्यक समुदाय की तरफ से होने लगा "
SPONSOR POST
बृहस्पतिवार को एक पंचायत बुलाई गयी और यह फैसला लिया गया कि मस्जिद में कोई नमाज़ नहीं पढ़ाई जाएगी। आरएसएस के किसान संगठन यानी भारतीय किसान संघ के नेता सुक्रम पाल राणा और मदन पाल भी उसी दिन पहुंचे और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुस्लिम समुदाय को नमाज़ पढ़ने की इजाज़त दी तो महापंचायत बिठा दी जाएगी।
सैदनगली पुलिस स्टेशन के एस एच ओ राकेश कुमार सिंह ने कहा :
" राणा ने यह धमकी दी कि बहुसंख्यक समाज मस्जिद को तोड़ देगी और यदि पुलिस या अल्पसंख्यक समाज ने रोकने की कोशिश की तो उनको टुकड़ो में काट दिया जाएगा। राणा की यह धमकी सोशल मिडिया के माध्यम से गाँवों में फ़ैल चुकी है और दो दिन से कानून व्यवस्था चरमराई हुई है "
जिला पुलिस ने राणा , मदन पाल और 17 अन्य ग्रामीणों पर आई पी सी की कई धाराओं जैसे हत्या की कोशिश , सरकारी नौकर के काम में बाधा डालना , दो समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाना , के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाँव के निवासी रहमत अली समेत गाँव के सभी मुस्लिमो ने पलायन का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मस्जिद जाने पर हमे जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।हमसे कहा गया कि यहाँ से निकल जाओ और पाकिस्तान चले जाओ।
दुर्भाग्य की बात है कि दो दिन बाद मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भी एफ आई आर लिखी जा चुकी है। घटना के दो दिन बाद मुस्लिम समुदाय के 5 व्यक्तियों के खिलाफ झूठे बयान देने और दो समुदायों में दुश्मनी कराने के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
सोर्स , सोर्स
यह भी देखिये
पूरी शानो शौकत के साथ सपन्न कराई कुतिया की तेहरवी
गोमांस रखने के आरोप में गोरक्षकों ने दो लड़कों को पीटा, 9 गिरफ़्तार
काले जादू के आरोप में कुल्हाड़ी से महिला की हत्या
स्वच्छ भारत को प्रोत्साहित करने पर इ-रिक्शा ड्राइवर को मिली मौत , वेंकैया नायडू ने कहा हत्यारे बख्शे नहीं जायेंगे
SPONSOR POSTगोमांस रखने के आरोप में गोरक्षकों ने दो लड़कों को पीटा, 9 गिरफ़्तार
काले जादू के आरोप में कुल्हाड़ी से महिला की हत्या
स्वच्छ भारत को प्रोत्साहित करने पर इ-रिक्शा ड्राइवर को मिली मौत , वेंकैया नायडू ने कहा हत्यारे बख्शे नहीं जायेंगे
No comments:
Post a Comment