अमेरिकी राज्य वाशिंगटन के मुकिलटो में लोग उस समय दहशत में आगये जब उनके सामने एक जहाज़ हवा ही में क्षतिग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गया। बुधवार को हुए इस हादसे को एक गाडी के डैशकैम ने कैद कर लिया। व्यस्त सड़क के ठीक ऊपर एक जायज़ का इस तरह आग की लपटों में घिर जाना वाकई एक खतरनाक मंज़र था।
यह एक छोटा जहाज़ था और बताया जा रहा है कि चमत्कारिक रूप से उसमे बैठे पायलट और यात्री ज़रा से चोटों के साथ बच गए
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एक सिंगल इंजन PA 32 जहाज़ था जिसने टेक ऑफ़ के बाद मात्र 500 फ़ीट की ऊंचाई में ही कण्ट्रोल खो दिया था। हवा ही में फ्यूल टैंक में क्षति हुई जिसके कारण आग ने जहाज़ को जकड लिया। इस कारण आसपास के इलाको की पावर सप्लाई भी बाधित हो गयी है लेकिन शुक्र इस बात का है कि जान की हानि नहीं हुई।
Sponsor Post
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment