• Breaking News

    Saturday, 20 May 2017

    युवती ने काटा बाबा गंगेशानंद का लिंग, कई सालों से लगातार कर रहा था बलात्कार


    बलात्कार की खबरे तो अपने बहुत सुनी होगी लेकिन बहुत कम ही हो पाया है कि पीड़िता ने खुद ही सज़ा भी देदी हो।  ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहा एक युवती ने अपने बलात्कारी का लिंग काट डाला।  बलात्कारी की इसके बाद अस्पताल में आपातकाल सर्जरी की गयी।

    घटना केरल के तिरुवनंतपुरम की है जहाँ एक तेइस वर्षीय युवती ने एक धर्मगुरु का लिंग काट डाला। हमारे सहयोगी पड़ताल न्यूज़ के मुताबिक, यह शैतान, धर्म, आश्रम और सत्संगो की आड़ में उस महिला के साथ कई वर्षो से बलात्कार कर रहा था।  बलात्कारी का नाम हरि उर्फ गंगेशानंद तीर्थपाद (54) है। उसे राजकीय मेडिकल अस्पताल में भर्ती करा इलाज किया गया जहा सर्जरी के बाद उसकी हालत स्थिर है।

    पुलिस को लड़की ने बताया कि अपराधी उसके साथ पांच साल से यौन शोषण कर रहा था और धटना के समय भी बलात्कारी लड़की के साथ पेट्राह में लड़की के घर में बलात्कार की कोशिश कर रहा था जिसके बाद प्रतिशोध में लड़की ने उसे चाकू मारा।

    रिपोर्ट के मुताबिक, हरि का कोल्लम के पनमाना में आश्रम है और लड़की के परिजनो को पिछले कई वर्षो से  जनता है इसीलिए घर आकर पूजा पाठ भी करता रहता था। पुलिस ने यौन उत्पीड़न से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के सिलसिले में पुलिस ने लड़की की मां को हिरासत में लिया है।

    अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरि को शनिवार को 12.40 बजे अस्पताल में लाया गया था, तब उसके लिंग का 90 प्रतिशत हिस्सा कटा हुआ था। मूत्रविज्ञान और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के डॉक्टर्स ने एक आपातकालीन सर्जरी की थी।

    केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने युवती की तारीफ की है। केरल महिला आयोग की सदस्य प्रमीला देवी ने कहा कि हमें छात्रा पर गर्व है। महिला ने साबित कर दिया कि धर्म की आड़ में कोई भी व्यक्ति किसी महिला के साथ ऐसा कृत्य नहीं कर सकता है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने छात्रा की मां को भी हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि उसकी मां महिला के साथ हुई घटना के बारे में जानती थी लेकिन फिर भी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसकी मां का शारीरिक शोषण किया था।

    क्या आम लोगो का कानून पर से भरोसा उठ गया है ? क्या सरकार वाक़ई बलात्कारियो को सख्त सज़ा देने में विफल है।  आप इस सन्दर्भ में क्या कहते है अपने कीमती कमेंट्स अवश्य करे
    सोर्स पड़ताल 



    यह भी देखिये

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *