• Breaking News

    Monday, 29 May 2017

    स्वच्छ भारत को प्रोत्साहित करने पर इ-रिक्शा ड्राइवर को मिली मौत , वेंकैया नायडू ने कहा हत्यारे बख्शे नहीं जायेंगे



    उत्तरी दिल्ली न्यू किशोर मार्केट बस्ती के निवासी 32-वषीय र्ई-रिक्शा ड्राइवर रविंदर कुमार को 20-25 लोगो की भीड़ ने केवल इसलिए मार डाला क्योकि उन्होंने 2 लड़को को सार्वजनिक स्थान पर मूत्र करने से टोका था।  उन लड़को को बात इतनी बुरी लग गयी कि उन्होंने 20-25 लड़के बुला कर रिक्शा चालक की हत्या कर दी।  सभी दिल्ली विश्विद्यालय के छात्र बताये जा रहे है

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा ड्राइवर रविंदर ने दो छात्रों को शौचालय में जाकर पेशाब करने को कहा था जिसके बाद टोकने से गुस्साए 20-25 छात्रों ने बाद में वहीं आकर रविंदर को पीटकर मार डाला।  रविंदर की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी और इसी 9 मई को उसकी शादी की सालगिरह थी

    घटनास्थल
    शनिवार करीब डेढ़ बजे का वक्त था. प्रमोद, रविंदर और आरिफ़ जीटीबी मेट्रो स्टेशन के सामने खाना खा रहे थे कि तभी दो लड़के वही बीयर पी रहे थे।  बीयर पीने के बाद एक लड़के ने सार्वजानिक स्थल पर मूत्र करना शुरू कर दिया।

    अन्य रिक्शा चालकों में से एक प्रमोद बताते हैं, "हमने लड़के को मना किया, कहा कि हम यहां खाना खा रहे हैं, आप यहां पेशाब न करो. उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी. दोनो ने ड्रिंक कर रखी थी."

    शोर शराबा होते होते ही कुछ ही देर में पास खड़े दो-चार रिक्शे वाले और इकट्ठा हो गए।  उन्ही में से एक प्रमोद कहते हैं, "जाते जाते एक लड़के ने धमकी दी. कहा, अभी मेरा पेपर है इसलिए जा रहा हूं, शाम को बताऊंगा."
    रविंदर का घर
    रविंदर ने इस धमकी पर ध्यान नहीं दिया और काम में जुट गए। प्रमोद कहते है कि उन्हीं दो लड़कों में से एक को उनका साथी किरोड़ीमल कॉलेज छोड़कर आया। रात साढ़े आठ बजे जब रविंदर सवारी ले जा रहे थे तभी 20-25 लड़के वहां आगये और रविंदर और साथी ड्राइवरों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया.

    SPONSOR POST



    रविंदर के साथी मनोज पर भी हमला हुआ उन्होंने बताया कि  "शनिवार रात साढ़े आठ बजे मैं सवारी भर रहा था तभी करीब 20-25 लड़के आए. उन्होंने रविंदर और साथी ड्राइवरों पर हमला कर दिया. उन्होंने गमछे में ईंट बांध रखी थी. उन्होंने रविंदर को उससे घुमा-घुमाकर मारा."

    रविंदर का शव

    मनोज किसी तरह खुद को छुड़ाकर परिवार को बुलाने भागे। रविंदर के सीने समेत शरीर के हर हिस्से पर चोट लगी जब तक परिवार वहां आता तब तक लोग जा चुके थे.

    रविंदर जिस बस्ती में रहते थे उस बस्ती में डर का माहौल है. चश्मदीद अपनी तस्वीरें नहीं खिंचवाना चाहते. उन्हें लगता है कि कहीं हमलावर उन्हें ढूंढते बदला लेने बस्ती में न आ जाएं.
    सोर्स 
    यह भी देखिये
    किसानो की सहायता हेतु मंगाई थी गाये, गौ रक्षको ने रेलवे स्टाफ को पीटा, उतारी सारी गाये 
    राष्ट्र-स्तरीय शूटर ने बचाई अपने देवर की जान , अपहरणकर्ताओ का किया बहादुरी से सामना 
    केंद्र द्वारा इंडियन ऑयल के शेयर्स अमरीकी बैंक गोल्डमैन सैक और सिटी समूह को बेचने का निर्णय 
    #SHAME : अब मात्र 7 वर्ष की बच्ची के साथ उत्तर प्रदेश में किया गया गैंग रेप 

    SPONSOR POST


    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *