
गौ रक्षा के नाम पर कथित गौ रक्षको ने अलीगढ के एक डेरी मालिक कालू बघेल एवं अन्य लोगो को भैंस काटने के जुर्म में उनके गाँधी पार्क स्थित डेरी में घुस कर पीटा। सूत्रों की माने तो कालू बघेल पन्ना गंज इलाके में डेरी किसान का काम करते है। उनकी एक भैंस ने जब दूध देना बंद कर दिया तो उन्होंने भैंस को बेच दिया था।
#WATCH: Man thrashed by locals for allegedly slaughtering a buffalo in Achal Tal area of Aligarh (UP), 5 arrested, investigation on. pic.twitter.com/ENmX7Bd91l— ANI UP (@ANINewsUP) May 12, 2017
भैंस के मीट से जुड़े इमरान ने भैंस खरीदने का प्रस्ताव दिया और साथ ही कालू बघेल से उनके ही परिसर में भैंस काटने की इजाज़त मांगी जो कालू ने देदी। इसके बाद भैंस को परिसर में काटा गया लेकिन जब खून बाहर नाली में जाता दिखा तो लोगो ने वही हंगामा काट दिया।

पुलिस ने बताया कि खून देख कर मौके पर कई गौ रक्षक आगये और परिसर में घुस कर सबको पीटने लगे हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से सभी को भीड़ से छुड़ाया गया और पुलिस ने कालू बघेल समेत सभी को नाजायज़ तरीके से भैंस काटने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया।

हमलावरों पर अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। गांधी पार्क पुलिस स्टेशन के इन चार्ज ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। विदित हो कि गाय के नाम पर देश भर में बहुतो के साथ मारपीट, ह्त्या और बलात्कार हो चुके है
Sponsor Post
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment