बहुत ही कुतार्किक, सस्ते विवादों में रहने वाले और खुद को संन्यासी कहने वाले स्वामी ओम जी को शुक्रवार के दिन भीड़ ने जम कर धो डाला। यह भीड़ गोडसे को अपना आदर्श मानने वालो की थी। हमारे सहयोगी पड़ताल न्यूज़ के अनुसार भीड़ ने स्वामी की कार में भी तोड़फोड़ की।
घटना दिल्ली के थाना रणहौला के विकास नगर स्थित सत्यम वाटिका की है जहां नाथूराम गोडसे जयंती का कार्यक्रम रखा गया था जिसमे विवादित स्वामी ओम बाबा को भी बुलाया गया था। स्वागत के लिए जैसे ही बाबा को मंच पर बुलाया गया तो भीड़ की भावना आहात हो गयी। लोगो ने बाबा को पाखंडी कहा और यह आरोप लगाया कि गोडसे जैसी महान हस्ती के जयंती पर ऐसे पाखंडी बाबा को बुलाकर उनका अपमान किया है।
कुछ लोगों के विरोध के चलते चंहु दिशाओ से विरोधी स्वर उत्पन्न हो गए और अति शीघ्र स्वामी ओम पर भीड़ टूट पड़ी। स्वामी ओम को लात घूसों से पीटा गया। जब स्वामी किसी तरह बचते बचाते अपनी कार में सवार होकर जब वहां से जाने लगे तो लोगों ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस हमले में कार ड्राइवर भी घायल हो गया।

विदित हो इससे पहले बाबा बिग बॉस - 10 में थे तब अपनी वाहियात हरकतों के चलते निकाले गए थे। बाबा इससे पहले लाइव टीवी शो में भी पिट तथा पीट चुके है
SPONSOR POST
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment