
रविवार के दिन गोरखपुर में विधायक राधा मोहन दास और आई पि एस चारु निगम के बीच वाद विवाद में विधायक जी ने आई पी एस को डांट दिया जिससे वह रो पड़ी।
हुआ यह था कि महिलाओ के एक समूह ने शराब की बिक्री के विरोध में कोइलवा गाँव के नज़दीक सड़क जाम कर दी थी। प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाज़ी होने लगी जिससे पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस के अनुसार पत्थर बाज़ो के कारण शुरू किये गए लाठीचार्ज में कुछ महिलाओ को चोटे लगी।
इसके बाद मौके पर गोरखपुर के विधायक और मशहूर चिकित्सक डॉ राधा मोहन दस अग्रवाल आ पहुंचे और आई पी एस चारु निगम के साथ उनका थोड़ा वाद विवाद हो गया। विधायक जी की डांट से आई पी एस चारु रो पड़ी
फुटेज में आप देख सकते है कि डॉ अग्रवाल कह रहे है :
" मैं आपसे बात नहीं कर रहा हूँ , मुझे तुम कुछ न बताओ। चुप रहो तुम , बर्दाश्त के बाहर मत जाओ "
इसके जवाब में पुलिस अधिकारी चारु निगम ने कहा
" मैं यहाँ इंचार्ज हूँ और मुझे पता है क्या करना है "
इसके बाद एक आला पुलिस अधिकारी के आने के बाद चारु निगम जेब से रुमाल निकाल, रोती दिखीं।
डॉ अग्रवाल ने कहा :
" मैंने कोई बुरा बर्ताव नहीं किया। हम यहाँ शराब की दुकानों के विरोध में है और शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल का प्रयोग किया जिसमे एक 80 वर्षीय महिला घायल हुई है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। "
उन्होंने पुलिस और शराब माफिया की साठगांठ का भी आरोप लगाया
माफ़ी मांगने की बात पर डॉ अग्रवाल ने कहा
" मैं क्यों माफ़ी मांगू ? मैं उसके आला अधिकारी से बात कर रहा था जब वह महिला बीच में बोलने लगी। पुलिस ने लोगो , बूढ़ो और गर्भवती महिलाओ को क्राउड कण्ट्रोल के नाम पर लाठियों से पीटा "
आई पी एस चारु निगम ने इस घटना के बारे में अपने फेसबुक पर निम्न लिखा
इस घटना पर आपका क्या कहना है कृपया कमेंट अवश्य दें
Sponsor Post
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment