• Breaking News

    Sunday, 28 May 2017

    #SHAME : अब मात्र 7 वर्ष की बच्ची के साथ उत्तर प्रदेश में किया गया गैंग रेप



    उत्तर प्रदेश के नवचयनित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जुर्म से लड़ने की पूरी कोशिश कर रहे है लेकिन ऐसा लग रहा है कि अपराधियों के हौसले प्रशासन के इरादों से ज़्यादा मज़बूत है इसी लिए अपराधी बिना डरे उत्तरप्रदेश में एक के बाद एक बलात्कार कर रहे है।  ताज़ा मामले में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप..... माफ़ कीजिये गैंग रेप हुआ है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार इलाहबाद के सुदूर गाँव , घूरपुर पुलिस स्टेशन इलाके में बृहस्पतिवार सुबह यह घटना हुई।  पीड़िता 7 वर्षीय बालिका है।  इलाका शहर से लगभग 40 किमी दूर है।

    Man Grab Kid

    इलाहबाद के एसएसपी के P.RO , संदीप तिवारी ने बताया :

    " बच्ची को ग्राम अमरेहा बुड़ावन स्थित उसके आवास से नींद की हालत में अगवा किया था। बच्ची अपनी माँ के साथ सो रही थी। बाद में उसे ग्रामीणों ने खेत में खून से लथपत हालत में पाया और उठा कर लाये। "

    SPONSOR POST



    संदीप तिवारी ने आगे बताया कि :

    " मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हो चुकी है और बच्ची की हालत नाज़ुक है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा 4 लोगो को शक के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।" 

    Girl Crying

    पिछले दिनों भी यमुना एक्सप्रेस वे जैसे महामार्ग पर गाडी से जा रहा एक परिवार गैंग रेप का शिकार हो गया।  परिवार के मुखिया को गोली मार दी और 4 महिलाओ के साथ रेप कर डाला।  यह कैसा अजीब माहौल हो गया है एक तरफ मात्र शक की बिनाह पर गाय की रक्षा के नाम पर भारतीयों को मारा जा रहा है तो वही इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले कभी किसी का शिकार नहीं बनते।
    सोर्स 

    यह भी देखिये
    SPONSOR POST


    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *