GM इंडिया ने 18 मई को अपने पुनर्गठन अभ्यास के तहत देश छोड़ने का ऐलान किया है। भारत में GM मोटर्स पिछले 20 वर्षो से थी। यह कंपनी GM और शेव्रोले ब्रांड के नाम से गाड़िया बेचती थी। इसके पीछे कम्पनी का मार्किट शेयर घटना बताया जा रहा है जो एक फीसद से भी कम है।
इस कम्पनी के अचानक जाने से 7000 नौकरियां सीधे तौर पर और 15000 नौकरियां अप्रत्यक्ष तौर पर छिन जाएंगी। इसके डीलर भारी नुक्सान, दर्द एवं ठगा हुआ महसूस कर रहे है।
SPONSOR POST
बता दे कि GM कम्पनी से 100 डीलर्स, जिनके 120 आउटलेट्स थे , जुड़े हुए है जिनको अपने इस नुक्सान का अंदाजा भी नहीं था। एक अनुमान के मुताबिक इन भारतीय डीलरों के पास मौजूद 18000 वाहन अब अधर में लटक गए है क्योकि कम्पनी के जाने से इनके खरीददार घट जायेंगे और ऐसे में इन वाहनों को औने पौने दामों में बेचना पडेगा
GM अपने डीलर्स पर NDA यानी नॉन डिस्क्लोजर प्रोग्राम पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रही है जिसके तहत कम्पनी 31 दिसंबर तक सेल और सर्विस अग्रीमेंट पूरा करने में सहयोग करेगी लेकिन डीलर्स को अब कम्पनी पर भरोसा नहीं है। दो डीलरों ने बताया वह NDA पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे क्योकि यदि GM ने उनके वाहन बिकवाने और आफ्टर सेल सर्विस देने में रूचि नहीं दिखाई तो ऐसा करने पर वह अदालत का दरवाज़ा नहीं खटखटा पाएंगेGM to end sales in India, exit South Africa https://t.co/P19qsmE6SJ— FOX Business (@FoxBusiness) May 18, 2017
GM इंडिया के वक्ता ने कहा कि वह एक एक डीलर से खुद मिलकर उनकी समस्याओ के निदान हेतु कार्यरत है। इधर ग्राहकों में भी इस फैसले को लेकर गुस्सा है
इंदौर के व्यवसायी तनवीर आलम कहते है कि उनकी डेढ़ महीने पहले खरीदी साढ़े 17 लाख की शेव्रोले क्रूज़ की रसेल वैल्यू घट गयी है वही सुमित ने एक शेव्रोले बीट ली थी और अब उनका सबसे बड़ा भय यह है कि गाड़ी की सर्विस कैसे होगी और री-सेल वैल्यू क्या मिलेगी ?
सुमित और तनवीर की तरह हज़ारो ग्राहक , डीलर , सर्विस सेंटर मालिक बीच रास्ते में लटक चुके है।
सोर्स , सोर्स
यह भी देखिये
IAS अफसर का शव मिलने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा " ख़ैरियत है गायों की रक्षा सरकार कर रही है।"
भीड़तंत्र : अब अजमेर में भीड़ ने चार सिखो को पीटा, कमीशन ने मांगी रिपोर्ट
पेश है दुबई पुलिस डिपार्टमेंट का पहला रोबोट अफसर
तेजस एक्सप्रेस में तोड़ फोड़ और हेडफ़ोन चुरा कर हम भारतीयों ने बता दिया कि हम गधा-गाडी के ही लायक है
SPONSOR POSTभीड़तंत्र : अब अजमेर में भीड़ ने चार सिखो को पीटा, कमीशन ने मांगी रिपोर्ट
पेश है दुबई पुलिस डिपार्टमेंट का पहला रोबोट अफसर
तेजस एक्सप्रेस में तोड़ फोड़ और हेडफ़ोन चुरा कर हम भारतीयों ने बता दिया कि हम गधा-गाडी के ही लायक है
No comments:
Post a Comment